हमास के साथ चल रहे सीजफायर के बीच इजरायल में एक हमला हुआ है. इजरायल में एक व्यक्ति ने बस स्टॉप पर खड़े लोगों को कुचलने की कोशिश की जिसमें कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं. पूरी घटना उत्तरी इजरायल के औद्योगिक शहर हायफा की है. इजरायली समयानुसार शाम के लगभग 4 बजे लोग बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी हन्ना-कारकुर इंटरसेक्शन पर ये हमला हुआ. हमला करके व्यक्ति गन श्मुलेल की तरफ भागने लगा. पुलिस ने उसे रोकने के लिए रोडब्लॉक्स लगाए. इससे घबराकर उसने एक पुलिस वाहन में टक्कर मार दी. जब पुलिस वालों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिसवालों पर भी स्क्रूड्राइवर (पेचकस) से हमला किया. इसी समय पुलिस ने उसे गोली मार दी.
इजरायल के हाइफा में फिलिस्तीनी नागरिक का आतंक, लोगों पर गाड़ी चढ़ाई, पुलिसवाले पर पेचकस से हमला
Israel के Haifa शहर की ये घटना है. स्थानीय Police के मुताबिक हमलावर की पहचान एक फिलीस्तीनी नागरिक के तौर पर हुई है जो अवैध रूप से इजरायल में रह रहा था.


इजरायली अख़बार द जेरुसलेम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कुल 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है. वहीं स्क्रूड्राइवर से गोदे जाने की वजह से एक पुलिसकर्मी भी घायल है. गंभीर रूप से घायल लोगों में 17 साल की एक बच्ची भी शामिल है.
इजरायली पुलिस ने बताया की हमलावर की पहचान 53 साल के एक फिलिस्तीनी व्यक्ति के रूप में हुई है. ये व्यक्ति वेस्ट बैंक के जेनिन का रहने वाला था और इजरायल में अवैध रूप से अपने परिवार के साथ रह रहा था. फिलहाल इजरायली सिक्योरिटी एजेंसियां इस मामले की जांच में जुट गई हैं. पूरे मामले पर जानकारी देते हुए इजरायली पुलिस के प्रवक्ता ने बताया
आतंकवादी ने एक बस स्टेशन पर कई लोगों को कुचल दिया, फिर अन्य लोगों पर पेचकस से वार किया और एक पुलिस वाहन से टकरा गया.
(यह भी पढ़ें: बम धमाकों से हिली इजरायल की राजधानी, तेल अवीव में 3 बस धमाके, आतंकी हमले की आशंका)
घायल लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर हदेरा के Hillel Yaffe Medical Center ले जाया गया. घायलों को ले जाने वाले पैरामेडिक स्टाफ अवि कोहेन ने जेरुसलेम पोस्ट को बताया
जब हम वहां पहुंचे तो उस जगह काफी हंगामा मचा हुआ था. हमें वहां 2 लोग काफी गंभीर हालत में मिले. 6 और लोग भी घायल थे पर उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि हमलावर एक अरब था, और उसने एक इजरायली से शादी की थी. यही वजह है कि वो इजरायल में रह रहा था.
वीडियो: दुनियादारी: डॉनल्ट ट्रंप क्यों बेच रहे अमेरिका की नागरिकता? ग्रीन कार्ड से कितना अलग है अमेरिकन गोल्ड कार्ड?





















