The Lallantop

यूपी के 12 पुलिसवाले मर्डर के केस में फंसे, गौहत्या केस में हैदर को मार डाला था!

और बोले - गलती से खुद की पिस्टल से खुद को ही गोली मार ली थी!

Advertisement
post-main-image
हैदर नकवी (बाएं) की हत्या के आरोप में पुलिसवालों पर चलेगा मुकदमा (फोटो-आजतक)

उत्तर प्रदेश के देवबंद में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मर्डर केस दर्ज हुआ है (12 Policemen Booked Murder Case UP). इसमें तीन सब-इंस्पेक्टर हैं. मामला 2021 का है. आरोप है कि पुलिस वालों ने एक किसान को गौहत्या के आरोप में जान से मार दिया था. शिकायत मृतक के परिजन ने दर्ज कराई है. आरोप है कि पुलिस ने इतने समय तक कोई कार्रवाई नहीं की. अब कोर्ट ने आदेश दिया तब जाकर मामला दर्ज हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला देवबंद कोतवाली के थेतकी गांव का है. मृतक का नाम जीशान हैदर नकवी है. वो एक किसान था. उम्र 50 साल.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गांव में जीशान की लगभग 40 बीघा जमीन है. वो समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व राज्य मंत्री सैयद ईसा रजा का चचेरा भाई था. 5 सितंबर, 2021 की रात को पुलिस मुठभेड़ में जीशान के दाहिने पैर पर गोली लगी थी. इलाज के दौरान मौत हो गई.  

Advertisement
परिजनों के क्या आरोप?

परिजनों का कहना है कि उस दिन पुलिस ने जीशान को फोन करके घर से बुलाया था. बोला था कि कुछ पूछताछ करनी है. बाद में पुलिस ने कथित तौर पर जीशान की हत्या कर दी. परिवार ने मुठभेड़ की कहानी को फर्जी बताया.

पुलिस का क्या कहना? 

पुलिस का कहना है कि उस दिन उन्हें थेटकी गांव के पास एक जंगल में गौहत्या के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस वहां पहुंची तो जीशान कथित तौर पर मौके पर मौजूद था और उसके पास एक पिस्तौल थी. पुलिस के मुताबिक, भागने की कोशिश में जीशान ने गलती से अपने पैर में गोली मार ली.

पुलिस ने वहां से गाय के शव और कुछ हथियार बरामद करने का भी दावा किया.

Advertisement
अब तक क्या-क्या हुआ?

7 सितंबर, 2021 को नकवी की पत्नी अफरोज ने लिखित शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अफरोज ने केंद्रीय और राज्य मंत्रियों समेत कई लोगों को चिट्ठी लिखी. 22 फरवरी को अफरोज मदद के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट गई. मामला सहारनपुर अदालत गया. फिर 20 जनवरी को कोर्ट ने 12 पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिया गया.

आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या और आपराधिक साजिश से जुड़ी IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पत्नी अफरोज ने कहा कि वो तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार ना हो जाए. 

वीडियो: Viral Video: बुजुर्ग टीचर सड़क पार कर रहे थे, महिला पुलिस ने रोका, नहीं रुके तो लाठियों से पीटा

Advertisement