The Lallantop

अमिताभ बच्चन का नया एड जिसे देख उनकी फिल्में भूल जाएंगे!

उम्र के साथ उनकी एक्टिंग की दमक बढ़ रही है, इस रिफ्रेेशिंग एड में लगता है. 12 और मजेदार एड भी देखें.

Advertisement
post-main-image
टाटा स्काय के नए एड में अमिताभ बच्चन.
'पीकू' और 'पिंक' जैसी हालिया फिल्मों को करने के बाद अमिताभ बच्चन फिर रेलेवेंट लगने लगे हैं. उनके अभिनय के लिए उनका इंतजार होने लगा है. कमर्शियल मसाला फिल्मों के दर्शकों के अलावा अब सार्थक फिल्मों के दर्शक भी उनसे परहेज नहीं कर रहे. जहां कहीं दर्शकों का एक वर्ग ऊबने लगा था, तो उनके अभिनय में एकरूपता या घिसे-पिटे किरदार चुनने की वजह से. ऐसा नहीं है कि उन्हें अभिनय नहीं आता या रोल नहीं चुनने आते, लेकिन ऐसा लगता है वे इन चीजों को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी नहीं रहे. उन्होंने कभी कोई संकल्प नहीं लिया कि ऑफ बीट रोल ही करेंगे. वे हर मिलने वाली चीज को करते जा रहे थे. उसी से बासी परिणाम आते गए. अब चेंज ये हुआ है कि जो लोग उनकी फिल्में देखकर बड़े हुए और फिल्म राइटिंग और डायरेक्शन में आए वे विश्व सिनेमा की ताजगी से चलते हैं और अपने पुराने प्रिय आइकन के लिए नवीनता वाले रोल रच रहे हैं. जैसा कि शुरू में जिक्र हुआ - 'पिंक' और 'पीकू' में उनके ऐसे ही उम्दा रोल थे. कुछ ऐसी ही ताज़गी उनके एक नए विज्ञापन को देखकर महसूस हुई है. अमिताभ ने इसका लिंक ट्वीट किया है. देखकर सुखद अनुभूति होती है. दो वजहों से. वो पूरे समय पंजाबी बोलते दिखते हैं. उनका उच्चारण और फ्लो एकदम नेचुरल है. चूंकि उनकी मां तेजी बच्चन और ननिहाल के रिश्तेदार पंजाबी बैकग्राउंड से हैं तो उन्हें ये भाषा आती है. ये और बात है कि उनकी इतनी सारी फिल्मों में इस गुण का इस्तेमाल नहीं किया गया. लेकिन इस एड में उन्हें अलग भाषा बोलते देखकर अच्छा लगता है. अच्छा महसूस होने की दूसरी वजह है बच्चन का मैनरिज़्म, जो बहुत ही सरल और सटीक है. देखते हुए नहीं लगता कि इसके पीछे कोई गणित लगाई गई होगी, लेकिन फिर भी इसमें सारी गणित सही है. ऐसा कर पाना एक एक्टर के लिए चरम पर पहुंचना होता है. देखें उनका वो एड. # अमिताभ बच्चन - "छुट्टों की दिक्कत"
हिंदी फिल्मों के कई और एक्टर भी हैं जिनके एड देखते हुए हम एंगेज होते हैं. देखें ऐसी ही 12 एड फिल्में. 1. संजय मिश्रा - "भलाई"
2. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट - "ट्रिप्स"
3. आमिर ख़ान - "मम्मी जी से बातें"
4. इरफान ख़ान - "महंगाई"
5. पीयूष मिश्रा, अमित साध, तापसी पन्नू - "द होमकमिंग"
6. राजकुमार राव औऱ ऋचा चड्ढा - "पिक्चर"
7. अमिताभ बच्चन - "रामलीला का ऑडिशन"
8. रणबीर कपूर - "भाई बहन"
9. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी - "मेरी कहानी"
10. पीयूष मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब - "फादर्स डे"
11. इरफान ख़ान - "नो हवाबाज़ी"
12. आमिर ख़ान - "कोई काम छोटा नहीं"
और पढ़ें: राज कुमार के 42 डायलॉगः जिन्हें सुनकर विरोधी बेइज्ज़ती से मर जाते थे! ‘बादशाहो’ की असल कहानीः ख़जाने के लिए इंदिरा गांधी ने गायत्री देवी का किला खुदवा दिया था! संजय दत्त की नई पिक्चर 'भूमि' जिस अंग्रेजी फिल्म से प्रेरित है, वो जबरदस्त है राज कपूर का नाती फिल्मों में आ रहा है लेकिन लोग पहले ही उससे चिढ़े हुए हैं अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ की 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए! इंडिया में राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ का ट्रेलर नहीं आया है पर यहां देखिए नवाज की नई फिल्म का ट्रेलर जिसमें वो वासेपुर के ‘फैज़ल खान से ज्यादा हरामी है’ भंसाली ने ‘पद्मावती’ में कुछ ऐसा किया है कि राजपूत उन्हें गले लगा लेंगे 24 बातों में जानें कंगना रनोट की नई फिल्म ‘सिमरन’ की पूरी कहानी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement