The Lallantop
Logo

तारीख: कहानी अमेरिका की महिला सीरियल किलर की जिसे इंजेक्शन से मौत दी गई?

ऐलीन को कोर्ट ने लीथल इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी थी.

Advertisement

रिचर्ड मैलोरी नाम का एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर था. उम्र थी 51 साल. रिचर्ड अपना दिनभर का काम खत्म करके घर लौट रहे थे. कुछ दूर बढ़े ही थे कि उन्हें सड़क किनारे हवा में एक हाथ लहराता हुआ दिखा. गाड़ी रोकने पर एक 33 साल की महिला सामने आती है और उनसे पैसों के बदले रात साथ गुजारने की बात करती है. सुबह के 5 बज चुके थे. दोनों फिजिकल होने के लिए करीब आ रहे थे. रिचर्ड ने कहा, मेरे पास तुम्हें देने के लिए पूरे पैसे नहीं हैं. इतना सुनते ही महिला भड़क उठी. दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. इसी बीच महिला को पास में पड़े एक बैग में बंदूक दिखाई देती है, वो बंदूक निकालती है और रिचर्ड को एक के बाद एक 6 गोलियां मार देती है. फिर कैसे पकड़ी गई ये महिला, जानने के लिए देखें तारीख का ये एपिसोड.

Advertisement

Advertisement
Advertisement