The Lallantop
Logo

तारीख: कहानी मोसाद के सबसे शातिर जासूस की दुश्मन देश का प्रधानमंत्री बनने वाला था!

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के एक पुराने से होटल के अंधियारे कमरे में दो लोगों की मुलाक़ात होती है...

Advertisement

सामने स्क्रीन पर दिख रहा नक्शा देखिए, इजरायल और सीरिया के बीच पहाड़ियों वाला एक इलाका है.  इसे गोलन हाइट्स कहते हैं. 1967 तक गोलन हाइट्स सीरिया के कब्ज़े में था. फिर 1967 में सिक्स डे वॉर के दौरान इजरायल ने इस इलाके पर कब्ज़ा किया. और यहां अपनी बस्तियां बना ली. इन बस्तियों में एक का नाम एलियाद रखा गया है. ये नाम पड़ा है उस शख्स की याद में जिसके बिना इजरायल 1967 का युद्ध शायद नहीं जीत पाता. ये कहानी है एक जासूस की. ऐसा जासूस जो तीन साल इजरायल के सबसे बड़े दुश्मन की राजधानी के केंद्र में बैठा रहा. और इस दर्ज़े तक पहुंच गया, जहां लोग उसे प्रधानमंत्री बनाने की मांग करने लगे. खेल खुला तो उसे सड़क पर सब सामने फांसी पर लटका दिया गया, उसकी लाश भी उसके देश नहीं आ पाई. लेकिन आज भी जिसे इजरायल अपना सबसे बड़ा हीरो मानता है. पूरा किस्सा जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement