मशहूर पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा के नए गाने Azul को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस गाने में गुरू रंधावा एक लड़की की तुलना Azul नाम की शराब से कर रहे हैं. लेकिन बात यहीं तक सीमित नहीं है कि गुरू रंधावा ने लड़की को शराब की तरह ऑब्जेक्टिफाई किया. उन्होंने इस गाने में स्कूल की एक लड़की को दिखाया है जिससे गाने के मोटिव और स्कूली लड़कियों को लेकर लोगों की सोच पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. यह ट्रेंड और सोच हानिकारक क्यों है? नाबालिगों के प्रति आकर्षण के बारे में मनोविज्ञान क्या कहता है? भारतीय कानून (POCSO अधिनियम) ऐसे चित्रणों को कैसे देखता है? और पंजाबी पॉप अक्सर शराब-महिला प्रतीकवाद का महिमामंडन क्यों करते हैं? जानने के लिए देखें म्याऊं का ये एपिसोड.
म्याऊं: गुरु रंधावा ने Azul Song में किया ये घिनौना काम, सारी हदें पार कर दीं
गाने में स्कूल की एक लड़की को दिखाया है जिससे गाने के मोटिव और स्कूली लड़कियों को लेकर लोगों की सोच पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












