तारीख़. जिसमें हम सुनाते हैं उस तारीख़ से जुड़ी हुई भारत की ऐतिहासिक कहानियां. आज 26 नवंबर है. और आज की तारीख का संबंध है भारत के संविधान से. नई दिल्ली में संसद भवन में एक बक्सा रखा हुआ है. बक्से में भरी है हीलियम. ताकि अंदर रखी चीज़ को समय की दीमक से बचाया जा सके. इस बक्से के अंदर रखा है भारत के संविधान का मूल काग़ज़. जिसे लिखने की शुरुआत हुई थी, 9 दिसंबर 1946 को. संविधान सभा के प्रथम सभापति थे सच्चिदानंद सिन्हा. और बाद में डॉ राजेन्द्र प्रसाद को सभापति निर्वाचित किया गया. डॉक्टर भीमराव भीमराव रामजी आम्बेडकर को ड्राफ़्टिंग कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था. 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण पूरा हो पाया. और लागू हुआ 26 जनवरी 1950 को. देखिए वीडियो.
तारीख: अंबेडकर ने क्यों किया आंदोलनोंं और प्रदर्शनों का विरोध?
आज की तारीख का संबंध है भारत के संविधान से.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











