"ऐड टीवी पर नहीं, आपके दिल में चलना चाहिए"
दी लल्लनटॉप शो. पहला सेशन. मुंबई में.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दी लल्लनटॉप शो. 18 दिसंबर 2016. टोली पहुंची बम्बई. प्रेशर में मुंबई कहना पड़ता है. न कहो तो पीट दिए जाओगे नहीं तो पिक्चर रोक दी जाएगी. बम्बई में शो का वेन्यू था ऑक्सफ़ोर्ड बुक स्टोर. चर्चगेट मेट्रो स्टेशन से आज़ाद मैदान की ओर बढ़ो तो दाहिने हाथ पर पड़ता है. वही आज़ाद मैदान जिसमें घास की जगह क्रिकेट उगा करता है. शुभारम्भ हुआ हमारे ही सेशन से. सेशन दुनिया में कई हुए लेकिन धाकड़ दो ही हो पाए. एक टीएन सेशन जिसने देश में इलेक्शन की ऐसी सफाई की कि याद रखा जाएगा. और दूसरा वो सेशन जो हमने 'चलाया'. सेशन का नाम ब्रेक के बाद. ब्रेक इसलिए क्यूंकि इसमें सब वो लोग थे जो टीवी पर आने वाले ब्रेक बनाते थे. यानी ऐड्स. और ये ऐड्स अब पोचिंग करते हुए वेब में भी पहुंच गए हैं. अमित शर्मा, प्रद्युम्न चौहान और सोहन शाह. तीनों ही अपनी इस फ़ील्ड के धुरंधर. तीनों ही ऐसे कि प्रोडक्ट को आपके दिमाग में घुसा दें. बस शर्त ये कि उसके ऐड के पीछे दिमाग इनका हो. उनसे हुई बातचीत. आप वहां नहीं थे तो आइये, देखते हैं: https://www.youtube.com/watch?v=caKhyYagE18
Advertisement











