लल्लनटॉप दे रहा है आपके टैलेंट को मंच, 5 मिनट में जीत सकते हैं लाखों के इनाम
1 से 3 नवंबर 2019. IGNCA, नई दिल्ली.
Advertisement

फोटो - thelallantop
देश की सबसे चौचक हिंदी वेबसाइट thelallantop.com लेकर आ रही है लल्लनटॉप अड्डा. आपका अपना लल्लनटॉप अड्डा लौट आया है. पिछले साल की तरह इस बार भी बैठकी लगने जा रही है 1 नवंबर से 3 नवंबर तक. अगर आप में है टैलेंट तो लल्लनटॉप दे रहा है आपको धाकड़ मंच. लल्लनटॉप अड्डे का मंच. तो आ जाइए IGNCA, नई दिल्ली.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
ये इवेंट सबके लिए है, क्योंकि सबमें हुनर है और हमें इसकी कदर है. आप कविता-कहानी लिखते हों, जोक सुनाते हों, मिमिक्री करते हों, पेंटिंग करते हों, स्केचिंग करते हों, कोई इंस्ट्रूमेंट बजाते हों, तो ये लल्लनटॉप अड्डा और इसका तख्ता आपकी राह तक रहा है. हर दिन विनर्स को प्राइज भी मिलेंगे. तो आइए और छा जाइए. यहां क्या होगा. यहां तमाम तुर्रम खां आएंगे. अपने हिस्से के किस्से सुनाएंगे. गाने गाएंगे. चाय पर चर्चा करेंगे. आपके रंग में रंग जाएंगे. प्रत्यूष चौबे, पंकज कपूर, इम्तियाज़ अली, चेतन भगत, कुमार विश्वास, उदय प्रकाश, स्वानंद किरकिरे, बाबुशा कोहली, नवीन चौरे, राहत इन्दौरी, नवाज़ देवबंदी, हिमांशु बाजपाई, मनोज तिवारी, रवि किशन, वरुण ग्रोवर, आशुतोष राणा, सत्य व्यास, मालिनी अवस्थी, मैथिली ठाकुर, रेखा भारद्वाज, हंस राज हंस, इरशाद कामिल, महेश भट्ट, अशोक वाजपेयी जैसे लोगों से मिलना हो तो पहुंच जाएं. कैलेंडर में तारीख पर गोला बना लीजिए. अलार्म लगा लीजिए. रिमाइंडर सेट कर लीजिए. आइएगा जरूर. तो फिर से हम आपको न्योता दे रहे हैं.
जगह- इंदिरा गांधी इंटरनेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, दिल्ली
तारीख- 1, 2, 3 नवंबर 2019
Advertisement
रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें. लल्लनटॉप कहानी कम्पटीशन की पूरी जानकारी के लिए नीचे वाले लिंक पर जाएं. कोई कन्फ्यूजन हो या परफॉर्म करने से जुड़ा कोई सवाल हो, तो हमारे फेसबुक पेज पर मेसेज करें. लल्लनटॉप कहानी लिखिए और एक लाख रुपये का इनाम जीतिए
Advertisement






















