The Lallantop

एक के बाद एक सरप्राइज देगी सरकार 3 की कास्ट

तस्वीरें आई हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

"मुझे जो सही लगता है, मैं करता हूं."

Advertisement

सरकार फिल्म की तीसरी किस्त आनी कन्फ़र्म हो गयी है. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके बताया है कि मामला शुरू हो चुका है. अमिताभ बच्चन आ रहे हैं. अभिषेक बच्चन गायब हैं. ऐश्वर्या भी. नया आदमी लाया है राम गोपाल. नए कैरेक्टर. साथ ही एक बढ़िया सरप्राइज़ है. यामी गौतम और जैकी श्रॉफ टीम में हैं. साथ ही में वो लड़का भी है, जो सुल्तान में सुल्तान को वापस रिंग में लेकर आया था. अमित साध नाम है उसका. साथ ही उड़ान का पियक्कड़ बाप यानी रोनित रॉय भी है. सबसे बड़ा सरप्राइज़ है मनोज बाजपई. एकदम चौकस ऐक्टर. जब आएगा टीम में तो मजा आएगा.

तस्वीरें आई हैं. देखी जायें:

Advertisement

sarkar (1)
बड़का बच्चन!

sarkar (2)
क़रारा जवाब मिलेगा

sarkar (3)
बीड़ी जलइले!

sarkar (4)
कर दे चढाई!

sarkar (5)
जग्गू दादा!

sarkar (6)
रोनित रॉय!

sarkar (7)
यामी गौतम.

Advertisement
Advertisement