क्या है WhatsApp Payments?
वॉट्सऐप पेमेंट्स एक UPI आधारित सेवा है जिसे पहली बार साल 2018 में बीटा वर्जन के रूप में पेश किया गया था. WhatsApp ने नवंबर 2020 में यूपीआई बेस्ड सर्विस WhatsApp Payments को देशभर में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया था. इस सर्विस को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है और यह 227 से अधिक बैंकों के साथ साझेदारी में रीयल-टाइम भुगतान करता है. वॉट्सऐप पेमेंट्स फीचर इसके उपयोगकर्ताओं को तुरंत पैसे भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है. साथ ही उन्हें ऐप से अपने बैंक खाते की जांच करने में भी मदद करता है. आपके खाते में बची राशि की जांच करने के दो तरीके हैं. जिसे आप या तो ऐप की सेटिंग सेक्शन से चेक कर सकते हैं या पैसे भेजते समय इसे पेमेंट स्क्रीन पर देख सकते हैं. वॉट्सऐप पेमेंट का उपयोग कर अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक करने के लिए इन तरीकों को अपनाएं- पहली विधि: WhatsApp सेटिंग से अपने खाते की शेष राशि की जांच करना - इसके लिए सबसे पहले अपना WhatsApp ऐप ओपन करें. - अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है, तो More के विकल्प पर टैप करें और यदि iPhone है तो सेटिंग्स पर टैप करें. - फिर आपको वहां पेमेंट का विकल्प मिलेगा, उस पर टैप करें. - इसके बाद भुगतान के लिए संबंधित बैंक खाते पर टैप करें. - यहां आपको View Account Balance का विकल्प मिलेगा, उस पर टैप कर अपना UPI पिन डालें. - य़ूपीआई पिन एंटर करते ही आपके खाते में बची हुई राशि स्क्रीन पर शो होने लगेगी. दूसरी विधि: WhatsApp पर पैसे भेजते समय अपने खाते का अकाउंट बैलेंस चेक करना - भुगतान के दौरान वॉट्सऐप पर उपलब्ध Payments मैथड पर टैप करें. - फिर वहां दिखाई दे रहे View Account Balance ऑप्शन पर टैप करें. - अगर आपके WhatsApp Payments से कई बैंक खाते जुड़े हुए हैं, तो आपको जिस खाते की राशि जाननी हो उससे संबंधित बैंक अकाउंट का चयन करें. - इसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा. जिसके बाद आप अपने खाते में मौजूद राशि देख सकेंगे.(यह स्टोरी आपके लिए हमारे साथी रोहित पाठक ने लिखी है.)






















