अपनी चतुराई से ब्रह्मा जी को भी 'टहलाया' नारद ने
नारद कितने होशियार हैं इसका अंदाजा लगा लो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नारद चतुर हैं, ये तो सबको पता है. लेकिन चतुराई में उन्होंने अपने पिता ब्रह्मा जी को भी मात दे दी थी. दरअसल भगवान ब्रह्मा ने पहले तो नारद को शादी के लिए तैयार करना चाहा. उन्हें फुसलाया कि तुम्हारी पिछले जन्म की बीवी मालती इस जन्म में मनुवंशी संजय के घर में पैदी हुई है और तुम्हारा रास्ता देख रही है कि राजा की आएगी बारात. नारद ने लड़की की फोटोशॉप की हुई एक्स्ट्रा ब्राइटनेस वाली फोटो देखी होगी और मुंह बिचकाते हुए कहा- सॉरी डैड, आई कांट अफोर्ड दिस. पहले मैं गुरु शंकर जी के पास जाकर सारी दुनिया का ज्ञान हासिल करना चाहता हूं. आप प्रॉमिस कीजिए कि तब तक शादी का दबाव नहीं डालेंगे जब तक में फुल कंप्यूटर माइंड नहीं हो जाता. इसी में फंस गए ब्रह्मा जी. कहा जाओ बेटा पढ़ आओ शिव की यूनिवर्सिटी में. अब गैलेक्सी का ज्ञान इतनी जल्दी तो मिलने से रहा. तो अनंत काल के लिए शादी की मुसीबत से छुटकारा पाने में कामयाब हो गए नारद. (ब्रह्मवैवर्त पुराण)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















