क्या हुआ जब पहली बार प्रलय आई?
प्रलय का सिर्फ नाम सुने हो, या बूढ़े बुजुर्ग कुछ बताए भी हैं?
Advertisement

फोटो - thelallantop
हम अकसर सोचते हैं कि प्रलय आएगी तो मंजर कैसा होगा. दुनिया बनने के बाद जब पहला कल्प (युग) खत्म हुआ तो महासंहार शुरू हुआ. चंद्रमा, सूर्य और हवा खत्म हो गए, एक दम फिनिश. फिर एक नया सूरज पैदा हुआ. प्रचंड सूरज. फिर बादल गरजे, बिजली गिरी और सब पेड़-पहाड़ टूट-फूट गए. नदियों-तालाबों का पानी सूख दया. फिर हवा के सहारे संवर्तक नाम की आग ने दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया और फैलते हुए जमीन के अंदर रसातल तक पहुंच गई. इस आग में सब असुर, गंधर्व, यक्ष, नाग और राक्षस जलकर भस्म हो गए. तभी बिजली वाले बादल आए और ऐसे बरसे कि पहाड़, जंगल और पूरी पृथ्वी पानी में डूब गई. संवर्तक आग तो बुझ गई, लेकिन बारिश 12 साल तक चालू रही. समुद्र ने अपनी मर्यादा छोड़ गी हैं और पर्वत गल-गलकर बह गए. धरती पर सूर्य, चंद्रमा, आग, हवा, देवता, असुर, नाग, पशु-पक्षी कोई नहीं बचा. बचा तो सिर्फ पानी और एक वट का पेड़. उसकी कहानी फिर कभी. (ब्रह्मपुराण, गीता प्रेस पेज 119, 120)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















