The Lallantop

जब सवाल पूछना देशद्रोह कहलाए, ये कविता याद आती है

पढ़िए मार्टिन नीमोलर की वो कविता, जो हर दौर में सच्ची लगती है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ऐसे समय में जब हिंदू, हिंदू के लिए बोलता हो, मुसलमान, मुसलमान के लिए; जब राजनैतिक विरोध हत्याओं के नाम पर सामने आता हो, जब आपके सवालों पर जब देशद्रोह का ठप्पा लगा दिया जाए, तब हमें याद आती है विश्व की सबसे जरूरी राजनैतिक कविताओं में से एक. जिसे लिखा है मार्टिन नीमोलर ने. उसका हिंदी अनुवाद हम आपको पढ़ा रहे हैं. और सुनवा रहे हैं कुलदीप 'सरदार' की आवाज में.

पहले वे कम्युनिस्टों के लिए आए और मैं कुछ नहीं बोला क्योंकि मैं कम्युनिस्ट नहीं था

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिर वे आए ट्रेड यूनियन वालों के लिए और मैं कुछ नहीं बोला क्योंकि मैं ट्रेड यूनियन में नहीं था

फिर वे यहूदियों के लिए आए और मैं कुछ नहीं बोला क्योंकि मैं यहूदी नहीं था

Advertisement

फिर वे मेरे लिए आए और तब तक कोई नहीं बचा था जो मेरे लिए बोलता


वीडियो देखते जाइए.

Advertisement
Advertisement