The Lallantop

बाबरी ध्वंस के 10 बड़े चेहरे

ऐसे लोग जो राम मंदिर आंदोलन और बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े रहे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बाबरी मस्जिद ढांचे पर कुदाल चलाने वाले पहले कारसेवकों को तब शायद इसका एहसास भी नहीं रहा होगा. उन्हें नहीं पता होगा कि वे मुल्क में सियासत का जो किरदार तय कर रहे हैं, वो कई साल के लिए देश के मजहबी ताने-बाने को झकझोर देगा. और हिंदुस्तानी जम्हूरियत की स्थाई टीस बन जाएगा.
तारीख थी 6 दिसंबर 1992. अयोध्या में बाबरी का विवादित ढांचा कुछ ही घंटों में ढहाकर वहां एक नया, अस्थायी मंदिर बना दिया गया. BJP-VHP-शिवसेना नेताओं और हजारों 'आक्रोशित' कारसेवकों पर केस दर्ज हुए. और 'जीत का सेहरा' भी उन्हीं के सिर बंधा. कांग्रेस न सिर्फ 1996 का चुनाव हारी, 8 साल तक केंद्र की सत्ता से बाहर हो गई. यूपी में तो उसका सफाया ही हो गया. सियासत में ये मुद्दा आज भी मरा नहीं है. कोई इसे सियासत के 'काले सफहे' के तौर पर याद करता है तो कोई 'शौर्य दिवस' मनाते हुए मिठाई बांटता है.
Ayodhya Banner Final
पढ़िए दी लल्लनटॉप पर अयोध्या भूमि विवाद की टॉप टू बॉटम कवरेज.

पर क्या आप उन नामचीन हस्तियों की कहानी जानते हैं, जो राम मंदिर आंदोलन और बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े रहे? थोड़ा चलताऊ तरीके से कहें तो ये ही वे लोग थे जो इस विवाद के नायक और खलनायक कहे गए. फैक्ट आपके सामने, चश्मा आपका अपना.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement