The Lallantop
Logo

ईरान के सुप्रीम कोर्ट में गोलीबारी, 2 जजों की हत्या कर हमलावर ने खुद को गोली क्यों मारी?

Iran की राजधानी Tehran में Supreme Court के भीतर एक शख्स ने दो जजों को गोली मार दी है. दोनों जज जासूसी, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों से जुड़े हुए थे.

Advertisement

ईरान की राजधानी तेहरान में सुप्रीम कोर्ट (Iran Supreme Court) के दो वरिष्ठ जजों (Judges Gunned Down in Tehran) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दोनों जज जासूसी और आतंकवाद के मामलों की सुनवाई में शामिल थे. हमलावर ने सुप्रीम कोर्ट के अंदर जजों को गोली मारी. और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. हमलावर की भी मौत हो गई है. वहीं एक अंगरक्षक भी घायल हुआ है. मारे गए जजों के नाम हैं- अली रजिनी और मोहम्मद मोगीसेह. हमले के पीछे का असली कारण अभी पता नहीं लगा है. ज्यूडिशियरी के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि पिछले साल ईरान की न्यायपालिका ने जासूसों और आतंकवादी समूहों की पहचान के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए थे, इसके कारण दुश्मनों में गुस्सा और आक्रोश है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement