The Lallantop
Logo

Bihar Election से पहले क्या पड़ेगी NDA में फूट? क्या बोल गए मांझी

जीतन राम मांझी ने मोदी कैबिनेट छोड़ने की बात की है. हालांकि शाम होते-होते इस पर केंद्रीय मंत्री की सफाई आ गई.

Advertisement

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने झारखंड और अब दिल्ली में सीट बंटवारे में अनदेखी को लेकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी. उन्होंने नरेन्द्र मोदी कैबिनेट से हटने की धमकी दी है. 21 जनवरी को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई कि जीतन राम मांझी ने मोदी कैबिनेट छोड़ने की बात की है. हालांकि शाम होते-होते इस पर केंद्रीय मंत्री की सफाई आ गई. उन्होंने साफ किया कि मरते दम तक वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोड़ेंगे. ये पहली बार नहीं है जब झारखंड और दिल्ली में एनडीए की सीट बंटवारे में अनदेखी पर मांझी का दर्द झलका था. उन्होंने अपना नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement