The Lallantop
Logo

छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: गरियाबंद में 20 नक्सलियों को मार गिराया, शाह ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुआ. पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कम से कम 20 नक्सली मारे गए हैं.

Advertisement

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने कम से कम 20 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है. इन नक्सलियों में रामाचन्द्रा रेड्डी उर्फ चलपती नाम का नक्सली भी शामिल था. इसके ऊपर पुलिस ने एक करोड़ रुपये का इनाम रखा था. चलपती फिलहाल सीपीआई (माओवादी) के ओडिशा स्टेट कमेटी का इन्चार्ज था. उसे कई सुरक्षाबलों के खिलाफ कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड बताया जाता था. चलपती का कोई एक नाम नहीं था. उसे रामाचन्द्रा रेड्डी उर्फ अप्पाराव उर्फ जयराम उर्फ रामु उर्फ प्रताप रेड्डी नामों से भी लोग जानते थे. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement