The Lallantop
Logo

विशाखापत्तनम में 21 साल के नरेंद्र की आत्महत्या: लोन ऐप के उत्पीड़न ने लिया दुखद मोड़

महज कुछ दिन पहले ही नरेंद्र और अखिला देवी शादी के बंधन में बंधे थे. अखिला को अंदाजा बिल्कुल भी नहीं रहा होगा की 7 दिसंंबर का दिन उसके परिवार के लिए कितना भारी साबित होने वाला है

Advertisement

विशाखापत्तनम में रहने वाले सुरेदा नरेंद्र के लिए महज 2000 रुपए का लोन लेना कितना भारी पड़ गया इसका अंदाजा आपको भी नहीं होगा? नरेंद्र मछली पकड़ने का काम करता था लेकिन कुछ दिनों से किसी वजह से उसका काम ठप्प पड़ गया था. इसी वजह से उसने एक लोन देने वाले ऐप से 2000 रुपए का लोन लिया था.  कुछ दिन बीते ही थे की कंपनी के एजेंट लोन वापसी के लिए उसे परेशान करने लगे. जब वह लोन चुका नहीं पाया तो एजेंट फोन करके रोज गालियां देने लगे. एक दिन कंपनी के एजेंट ने किसी तरह उसकी पत्नी का फोटो हासिल किया. फिर उस फोटो के जरीए एक फेक न्यूड फोटो बना लिया.  इस घटना से नरेन्द्र बुरी तरह से परेशान हो गया. उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे. फिर 7 दिसंंबर का वह काला दिन आता है. जब वह इस अपमान से परेशान होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है. पूरी ख़बर जानने के लिए वीडियो देखिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement