गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करने वाली पी राधा गायत्री अपने पति सौम्य श्रीचरण के साथ उत्तराखंड घूमने गई थीं. दोनों 13 जून को दिल्ली से निकले थे. वो पहले ऋषिकेश पहुंचे और फिर 14 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी-धनॉल्टी रोड के टिपरीधार इलाके में एक होमस्टे में ठहर गए. अगले दिन सुबह पी राधा गायत्री की मौत हो गई.
मसूरी घूमने गया था कपल, रात में शराब पी, सुबह नाक से खून निकला, पत्नी की मौत
पति ने पूछताछ में बताया कि रात में दोनों ने ही शराब पी थी. इसके बाद वो लोग सोने चले गए थे. सुबह जब पति सौम्य की नींद खुली तो उनकी पत्नी गायत्री होश में नहीं थीं. उनकी नाक से खून निकल रहा था.


पी राधा गायत्री और सौम्य श्रीचरण की शादी कुछ महीने पहले, 8 नवंबर 2025 को हुई थी. परिवार के ही जरिए दोनों की जान-पहचान हुई. दोनों अलग-अलग जगह नौकरी करते थे, और शादी के बाद भी दोनों अलग-अलग शहरों में नौकरी करते रहे. गायत्री गुरुग्राम में और उनके पति पुणे में IT Sector से जुड़े थे. दोनों के ही परिवार असल में आंध्र प्रदेश के ‘विशाखापट्टनम’ के रहने वाले हैं.
साथ में शराब पी, पत्नी की जान चली गईइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 17 जून को गायत्री के पिता ‘पी सुधाकर’ का जन्मदिन होता है. पिता का जन्मदिन मनाने के लिए सौम्य और गायत्री विशाखापट्टनम जाने वाले थे. 14 जून की रात, परिवार से उनकी बात भी हुई. इसी दौरान उन्होंने उत्तराखंड में अपने स्टे के बारे में परिवार को बताया. लेकिन 15 जून की सुबह सबकुछ बदल गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पति ने पूछताछ में बताया कि रात में दोनों ने ही शराब पी थी. इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे वो लोग सोने चले गए थे. सुबह जब पति सौम्य की नींद खुली तो उनकी पत्नी गायत्री होश में नहीं थीं. उनकी नाक से खून निकल रहा था. ये देख कर सौम्य ने ‘112’ पर सूचना दी. फिर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचती है. लेकिन एम्बुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट ने शुरुआती जांच में ही गायत्री को मृत घोषित कर दिया था. घटना के बाद, मौके पर फोरेंसिक को बुलाया गया. जहां घटना हुई, उस जगह की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई. कमरे से कुछ अहम चीजें भी बरामद हुईं, जैसे-
- बिस्तर की चादर पर खून के निशान
- शराब की दो खाली बोतलें
- दवाइयों की कुछ स्ट्रिप्स
पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले पर जानकारी देते हुआ मसूरी के सर्कल ऑफिसर जगदीश पंत ने बताया कि मौके से मिली दवाइयों के पत्तों को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि मौत से पहले उन्होंने क्या-क्या खाया-पिया था. शव का पोस्टमार्टम, 16 जून को ही कर लिया गया. इसके लिए डॉक्टर्स के एक पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया. जांच की जानकारी को लेकर पुलिस ने अब एक प्रेस नोट जारी किया है.
पुलिस का प्रेस नोट बताता है कि गायत्री के शव पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले. मौत की असली वजह जानने के लिए डॉक्टर्स ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है. बिसरा यानी शरीर के कुछ अंदरूनी हिस्सों के सैंपल जिन्हें फोरेंसिक और टॉक्सिकोलॉजी एनालिसिस के लिए भेजा जाता है. इसी जांच से पता लगाया जाता है कि शरीर में क्या किसी तरह का जहरीला पदार्थ, दवा, Drugs या शराब मौजूद थे? और अगर हां, तो किस मात्रा में?
परिवार ने की जांच की मांगगायत्री के पिता ‘पी. सुधाकर’ ने मौत के कारणों की जांच की मांग की है. उन्होंने इसके लिए एक प्रार्थना पत्र भी दिया है. इसी के आधार पर पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुट गई है. मसूरी के CO जगदीश पंत ने इंडिया टुडे से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा जांच और दूसरे Scientific Evidences आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर कोई आखिरी नतीजा निकाला जा सकेगा.
फिलहाल, न तो पुलिस ने किसी तरह की आशंका को खारिज किया है और न ही किसी वजह को कन्फर्म किया है. इसके लिए जांच नतीजे आने का इंतजार किया जा रहा है.
वीडियो: Deepika Death Case: पिता और चाचा ने शादी के बाद की घटनाओं पर क्या बताया?

















