The Lallantop

डॉनल्ड ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, ये काम न किया तो 50 परसेंट टैरिफ लगेगा

डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा को ये भी चेतावनी दी है कि वो कनाडा के बॉम्बार्डियर (Bombardier) के फ्लैगशिप Global Express जेट्स के साथ-साथ कई एयरक्राफ्ट को डि-सर्टिफाई कर देगा.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए. (फोटो- AP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक और टैरिफ बम फोड़ा है. इस बार निशाने पर है कनाडा. उन्होंने धमकी दी है कि अगर कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस के बिजनेस जेट्स को सर्टिफाई नहीं करता, तो वो कनाडा पर 50 परसेंट का टैरिफ लगाएंगे.

Advertisement

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कनाडा ने गल्फस्ट्रीम के कई जेट्स को सर्टिफाई करने से मना किया है. ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा,

“कनाडा ने गल्फस्ट्रीम के 500, 600, 700 और 800 मॉडल वाले जेट्स को सर्टिफाई करने से साफ मना कर दिया. वो भी गलत और गैरकानूनी ढंग से.”

Advertisement

इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये तक कहा कि ये जेट्स दुनिया के सबसे टॉप क्लास, सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले जेट हैं.

डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा को ये भी चेतावनी दी है कि वो कनाडा के बॉम्बार्डियर (Bombardier) के फ्लैगशिप ग्लोबल एक्सप्रेस (Global Express) जेट्स के साथ-साथ कई एयरक्राफ्ट को डि-सर्टिफाई कर देंगे. ट्रंप ने कहा,

“अगर Gulfstream को फुल सर्टिफिकेशन नहीं मिलता तो हम कनाडा में बने सभी जेट्स और बॉम्बार्डियर के ग्लोबल एक्सप्रेस जेट को डि-सर्टिफाई कर देंगे. ”

Advertisement

ट्रंप ने ये भी आरोप लगाया कि कनाडा इस सर्टिफिकेशन के बहाने Gulfstream की बिक्री को कनाडा में रोक रहा है. और ये भी कहा कि Gulfstream को कई साल पहले ही सर्टिफिकेशन मिल जाना चाहिए था.

डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी दी है और कहा है कि अगर ये विवाद जल्दी नहीं सुलझा तो बड़ी समस्या होगी. अमेरिका में बिकने वाले कनाडाई एयरक्राफ्ट पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति बोले,

"अगर इसे तुरंत ठीक नहीं किया गया, तो मैं अमेरिका में बिकने वाले कनाडा के हर एयरक्राफ्ट पर 50% टैरिफ लगाऊंगा."

ट्रंप ने अलगाववादी लीडर्स से की मुलाकात 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप की ये धमकी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के अलगाववादी समूह के लीडर्स से मुलाकात के बाद सामने आई है. ये लोग अल्बर्टा को कनाडा से अलग करके स्वतंत्र देश बनाने की मांग कर रहे हैं. अल्बर्टा कनाडा का वो राज्य है, जहां सबसे ज्यादा तेल पैदा होता है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए. कनाडा सरकार हमेशा से ट्रंप के इन दावों के खिलाफ रही है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा,

"हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी प्रशासन कनाडा की संप्रभुता (स्वतंत्रता और अखंडता) का सम्मान करेगा. मैं राष्ट्रपति ट्रंप से अपनी बातचीत में हमेशा इस बात को रखता हूं."

ये सब हाल की टैरिफ (आयात शुल्क) की धमकियों के बीच हो रहा है, जहां ट्रंप कनाडा पर नए-नए व्यापारिक दबाव डाल रहे हैं.

बता दें कि डॉनल्ड ट्रंप टैरिफ को टूल की तरह यूज करके अपनी मांग मनवाने की कोशिश करते हैं. गुरुवार, 29 जनवरी को उन्होंने ऐसा ही एक फैसला क्यूबा को लेकर किया. ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर (अध्यादेश) पर साइन किए, जिसमें कहा गया है कि जो भी देश क्यूबा को तेल बेचते हैं या सप्लाई करते हैं, उन देशों के सामान पर अमेरिका टैरिफ लगा सकता है.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप की वजह से यूरोप चीन के करीब आ जाएगा?

Advertisement