अमेरिका के फ्लोरिडा में जेथन लॉरेंस गिल्डर नाम के एक व्यक्ति ने करोड़ों रुपये के झुमके निगल लिए. ये झुमके हीरे से बने थे जिनकी कीमत 7.69 लाख डॉलर बताई जा रही है. भारतीय रुपये में लगभग 6 करोड़ 68 लाख. पुलिस ने जेथन को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था. उस समय उसके पास कुछ नहीं मिला. लेकिन उसके बॉडी स्कैन में कुछ अजीब सी चीज दिखी. पुलिस का कहना है कि ये वही झुमके हैं. अब पुलिस उनके बाहर आने का इंतजार कर रही ताकि चोरी की पुष्टि की जा सके.
6.68 करोड़ के हीरे चुराए, पुलिस पहुंची तो डर से निगल गया, अब बाहर निकलने का वेट हो रहा
पुलिस डिपार्टमेंट ने चोरी के कुछ समय के भीतर ही जेथन का पता लगा लिया. उसे इंटरस्टेट-10 इलाके से गिरफ्तार किया गया. लेकिन पुलिस को उसके पास से झुमके नहीं मिले.


न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, चोरी फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में हुई. 26 फरवरी के दिन जेथन ‘टिफनी एंड कंपनी’ के स्टोर गया था. उसने खुद को ऑरलैंडो मैजिक प्लेयर का एक प्रतिनिधि बताकर एंट्री ली थी. ऑरलैंडो पुलिस ने बताया कि जेथन ने स्टोर के लोगों को महंगे गहने दिखाने के लिए कहा. उसे झुमके के दो सेट दिखाए गए. जैसे ही सेट उसके सामने आए वो उसे ले भागा.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो सेट में से 4.86 कैरेट के एक सेट की कीमत 1 लाख 60,000 डॉलर (लगभग 1.40 करोड़ रुपये) थी. वहीं 8.10 कैरेट के दूसरे सेट की कीमत 6 लाख 9,500 डॉलर (लगभग 5.30 करोड़ रुपये) बताई गई है.
ऑरलैंडो पुलिस डिपार्टमेंट ने चोरी के कुछ समय के भीतर ही जेथन का पता लगा लिया. उसे इंटरस्टेट-10 इलाके से गिरफ्तार किया गया. लेकिन पुलिस को उसके पास से झुमके नहीं मिले.
खुद ही दिया चोरी का सबूतजेल जाने के बाद जेथन की हरकतों से अधिकारियों को उस पर शक हुआ. उसने जेल कर्मचारियों से पूछा,
"मेरे पेट में जो है, क्या उसके लिए भी मुझे चार्ज किया जाएगा?"
इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जेथन का बॉडी स्कैन करवाया. इसमें उसके डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में कुछ अजीब सी चीज दिखी.
पुलिस का कहना है कि ये ‘अजीब’ सी चीज, चोरी के झुमके ही हैं. अब पुलिस उसके बाहर आने के इंतजार में है ताकि चोरी की पुष्टि हो सके. जेल के एक अन्य अधिकारी ने जेथन को इस बारे में कहते सुना. उनके मुताबिक, एथन ने कहा कि उसे हीरों को खिड़की से बाहर फेंक देना चाहिए था.
वीडियो: औरंगजेब की तारीफ करने पर सपा विधायक अबू आजमी पर महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ा एक्शन हो गया












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)



