The Lallantop

UP: जमीन को लेकर हुआ भयानक बवाल, लाठी-डंडे चले, 6 घायल

Saharanpur पुलिस ने बताया है कि झगड़े से दो दिन पहले राजस्व विभाग की टीम ने मामले की जांच की थी. पुलिस ने भी दोनों पक्षों को हिदायत दी थी.

Advertisement
post-main-image
घटना में 6 लोग घायल हैं. (तस्वीर: इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ लोगों को लाठी डंडे से मारपीट करते देखा जा सकता है. मामला तीतर थाना क्षेत्र के रादौर गांव का है. विवाद एक स्कूल के पास खाली जमीन पर गेट लगाने को लेकर हुआ. दोनों पक्षों में हुई हिंसक झड़प में 6 लोग घायल हैं. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े राहुल कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुर्वेदिक इंटर कॉलेज के पास खाली जमीन है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक पक्ष ने उस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और गेट लगा दिया. स्कूल कमेटी ने प्रशासन से इस बारे में शिकायत की थी. उनका कहना है कि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं कि तो उन्होंने बैठक कर दूसरे पक्ष से बातचीत करने का फैसला किया.

रिपोर्ट है कि स्कूल कमेटी से जुड़े लोगों ने दूसरे पक्ष से गेट हटाने को कहा. इसके बाद कथित तौर पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला किया. घायलों को गंगोह के CHC अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले को नजरअंदाज करने और पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कुशीनगर पुलिस ने महिला का बाल पकड़कर खींचा, जमीन विवाद को सुलझाने गई थी टीम

मारपीट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. SP देहात सागर जैन ने बताया है कि इससे पहले राजस्व विभाग की टीम ने भी जमीन की जांच की थी. दोनों पक्षों को हिदायत दी गई थी. इसके बावजूद, दोबारा झगड़ा हुआ. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

इस मामले में झगड़े से दो दिन पहले राजस्व की टीम ने जांच की थी. पुलिस ने भी दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया था. उसके बावजूद आज दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस ने कुल 6 लोगों का मेडिकल कराया है, और दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है.

प्रशासन ने विवाद को जल्द सुलझाने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

वीडियो: जमीन को लेकर विवाद, दो महिलाओं पर पूरा ट्रक मुरम पलट दिया, पुलिस का क्या एक्शन?

Advertisement