The Lallantop

"शौहर ने पैसे के लिए अपने दोस्तों से रेप करवाया, वीडियो भी बनाई", UP का मामला

Bulandshahr News: महिला के 4 बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता बहुत गरीब हैं. जब उन्होंने अपने पति की बात नहीं मानी तो उसने तलाक की धमकी दी और मारपीट भी की.

Advertisement
post-main-image
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर: इंडिया टुडे)
author-image
मुकुल शर्मा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) के एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने कहा कि विदेश में रहने वाला उनका पति अपने दोस्तों से उनका रेप करवाता है. और इसके बदले अपने दोस्तों से पैसे लेता है. इतना ही नहीं, ये आरोप भी लगे हैं कि व्यक्ति उनका वीडियो रिकॉर्ड करता था. और बार-बार अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने को मजबूर करता था. मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सऊदी में रहता है और एक-दो साल में एक बार घर आता है. महिला ने कहा कि उनके पड़ोस का एक युवक उनके घर में घुस गया था और उनके साथ जबरदस्ती की. उन्होंने अपने पति से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि वो युवक उसका दोस्त है और वो महिला के साथ जो करना चाहता है, करने दे. क्योंकि वो युवक महिला के पति को पैसे देता है. पीड़िता ने आगे बताया कि कुछ दिनों बाद उनका पति उसी युवक को अपने साथ लेकर आया. उन्होंने कहा,

मेरी शादी के 14 साल हो गए हैं. मेरे 4 बच्चे हैं. मेरा पति अपने दोस्तों को लेकर आया था, उनसे मेरा रेप करवा कर वीडियो बनाया. उसके बाद मुझे धमकी दी. मेरे पति ने कहा कि ऐसे ही करती रहना वरना वीडियो वायरल कर देंगे. इसके बदले, मेरे पति के दोस्त उसको मोटा पैसा देते थे. मैंने अपने ससुराल वालों से इसकी शिकायत की थी. अपनी ननदों को भी बताया था. उन्होंने कहा था कि वो जैसा कह रहा है, तुम वैसा ही कर लो. उन्होंने कुछ भी नहीं किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: नाबालिग से रेप के आरोप में पापा, चाचा और दादा गिरफ्तार, दो महीने की प्रेग्नेंट हो गई लड़की

पीड़िता ने आगे बताया,

कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही हुआ था. किसी और दोस्त को लेकर आए थे और नाजायज संबंध और वीडियो बनाने को कह रहे थे तो मैंने कर दिया था. मैंने कहा कि अब मैं बिल्कुल भी नहीं करूंगी ये सब. इसके बाद मुझे धमकी दी कि वीडियो वायरल कर दूंगा. फिर भी मैंने मना कर दिया. इसके बाद मुझे बहुत मारा और घर से निकाल दिया. फिर मुझे तलाक की धमकी दी. इसलिए मैं अपने घरवालों को भी नहीं बता पाती थी क्योंकि मेरे 4 बच्चे हैं और (तलाक के बाद) मैं कहां जाउंगी. एक तरफ मैं अपने परिवार के बारे में सोचती थी और दूसरी तरफ मेरे 4 बच्चे… मेरा बाप बहुत गरीब है. लेकिन मैं बहुत मजबूर हो गई. 

Advertisement

ASP सिटी बुलन्दशहर  'ऋजुल' ने कहा,

"थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने ऐसे आरोप लगाए हैं. हमारे पास लिखित तहरीर भी आई है. इस मामले में जांच की जा रही है. 

पीड़िता ने CM योगी, DM और SSP से निवेदन किया है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और आरोपी पर कार्रवाई की जाए.

वीडियो: जीजा-साली के बीच संबंध अनैतिक पर.....बालिग हैं तो रेप नहींं कह सकते

Advertisement