इंडिया का लड़का, थाईलैंड की लड़की. सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती हुई, जल्द ही ‘प्यार’ भी हो गया और फिर शादी भी. लेकिन इस लव स्टोरी में हैप्पी एंडिंग नहीं हुई. यहां फ्रॉड का आरोप लगा. थाई महिला का आरोप है कि भारत के कानपुर के रहने वाले इरफान ने उसे धोखा दिया. महिला के मुताबिक इरफान ने उससे 60 लाख से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए.
कानपुर का युवक थाईलैंड गया, थाई महिला से शादी की, अब वो ₹60 लाख ढूंढने भारत आई
थाईलैंड की अप्सोर्न का आरोप है कि कानपुर के इरफान ने खुद को कुंवारा बताकर उनसे शादी की, करीब 60 लाख रुपये लिए और दो स्पोर्ट्स बाइक के लिए करीब 55 लाख रुपये खर्च कराए; भारत आने पर पहली शादी और तीन बच्चों का पता चला, जिसके बाद FIR और गिरफ्तारी हुई.

मामला थाईलैंड की रहने वाली अप्सोर्न नाम की महिला से जुड़ा है. अप्सोर्न थाईलैंड में एक रेस्टोरेंट और कैंटीन चलाती हैं. इंडिया टुडे से जुड़े सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए अप्सोर्न कानपुर के रहने वाले लेदर बिजनेसमैन इरफान के संपर्क में आईं. उनकी ऑनलाइन बातचीत धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई.
लेकिन अब अप्सोर्न का आरोप है कि इरफान ने अपनी शादी को लेकर उनसे झूठ बोला. उनके मुताबिक इरफान ने उनसे कहा था कि वो कुंवारा है. वो उनसे मिलने के लिए थाईलैंड भी गया था. वहां दो साल पहले दोनों ने आपसी सहमति से थाई रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली.
अप्सोर्न का आरोप है कि शादी के बाद इरफान ने उनसे पैसे मांगने शुरू किए. उसने उन्हें बिजनेस और दूसरी आर्थिक जरूरतों का हवाला दिया. अप्सोर्न का दावा है कि उन्होंने अपने रेस्टोरेंट की कमाई और रिश्तेदारों से उधार लेकर इरफान को पैसे दिए. कुल मिला कर इरफान ने उनसे लगभग 60 लाख रुपये ले लिए. अप्सॉर्न ने पुलिस को बताया कि इरफान को महंगी कारों और स्पोर्ट्स बाइक का शौक है. उनका दावा है कि इरफान के दो जन्मदिन पर उन्होंने दो बाइकों के लिए भी पैसे दिए.
महिला के मुताबिक, पहली बाइक के लिए करीब 21 लाख रुपये और दूसरी के लिए लगभग 34 लाख रुपये दिए थे. इस तरह दोनों बाइक पर करीब 55 लाख रुपये खर्च हुए. आरोप है कि पैसे मिलने के बाद, इरफान ने अप्सोर्न से बातचीत बंद कर दी और भारत लौट आया.
अप्सोर्न ने भारत आने का फैसला कियारिपोर्ट के मुताबिक इरफान से महीनों तक कोई संपर्क न होने के बाद अप्सोर्न ने भारत आने का फैसला किया. 6 अक्टूबर को वह कानपुर स्थित इरफान के घर पहुंचीं. वहां उन्हें जो पता चला, उससे उन्हें गहरा सदमा लगा. जिस इरफान ने कुंवारा होने का दावा किया था, उसकी 12 साल की शादी से तीन बच्चे हैं. इसके अलावा अप्सोर्न ने इरफान पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है.
अप्सोर्न का कहना है कि उसने इरफान से इस कथित धोखे के बारे में बात की और अपने पैसे वापस मांगे. लेकिन इरफान ने उनके साथ मारपीट की. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इरफान ने उनका धर्म परिवर्तन करवाने की भी कोशिश की थी. उसने कथित तौर पर कहा कि अगर वह उसके साथ रहना चाहती है या अपने पैसे वापस पाना चाहती है, तो उसे इस्लाम अपनाना होगा और बुर्का पहनना होगा.
यह भी पढ़े: थाईलैंड में कैसे खड़ी हो गई पूरी सेक्स इंडस्ट्री? एक युद्ध से शुरू होती है ये कहानी
इस कथित धोखाधड़ी और उत्पीड़न के बाद अप्सोर्न ने पुलिस में शिकायत की है. उन्होंने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ईस्ट) शिवा सिंह से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. महिला की शिकायत के आधार पर FIR के बाद इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस शादी के दस्तावेज, 60 लाख रुपये के ट्रांसफर से जुड़े बैंक ट्रांजैक्शन और धर्म बदलने के लिए दबाव डालने के आरोपों की जांच कर रही है.
वीडियो: यूएस सैनिक पहुंचे थाईलैंड, सेक्स वर्कर्स पर हुआ ये एक्शन













