The Lallantop

कार्यक्रम में कुछ दिक्क्त हुई, मंत्री ने सबके सामने महिला IAS को डांटा, बोले- 'कॉमन सेंस नहीं है...'

मंत्री की फटकार के बाद कलेक्टर ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन मंत्री अपनी नाराजगी जताते रहे. राज्य के एक दूसरे मंत्री ने इस विवाद को और बढ़ाया.

Advertisement
post-main-image
जिला कलेक्टर ने मंत्री को स्थिति समझाने की कोशिश की. (तस्वीर: सोशल मीडिया)

तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी (Ponguleti Srinivas Reddy) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में उनको एक महिला जिला कलेक्टर को फटकार लगाते देखा जा सकता है. मंत्री ने सार्वजनिक रूप से करीमनगर की जिला कलेक्टर पामेला सत्पथी के ‘कॉमन सेंस’ पर सवाल उठाया. लेकिन मामला सामना आने के बाद अब मंत्री के बयान पर सवाल उठ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला 24 जनवरी का है. रेड्डी करीमनगर में एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे. आरोप लगे कि रेड्डी कार्यक्रम के दौरान, प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर भड़क गए. उन्होंने अधिकारियों और जनता के सामने सत्पथी पर गुस्सा दिखाया. रेड्डी ने कहा,

क्या कर रही हैं आप? आपको कोई कॉमन सेंस नहीं है क्या?

Advertisement

कलेक्टर ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन मंत्री अपनी नाराजगी जताते रहे. राज्य के एक दूसरे मंत्री ने इस विवाद को और बढ़ाया. उन्होंने भी कलेक्टर पर नाराजगी दिखाई.

ये भी पढ़ें: कौन हैं तेलंगाना के पूर्व विधायक चेन्नामनेनी जिनकी नागरिकता कोर्ट ने रद्द कर दी?

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने X पर लिखा,

Advertisement

बिल्कुल शर्मनाक. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. कलेक्टर को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना न केवल उनका बल्कि शासन के पूरे चरित्र का अपमान है. सार्वजनिक पद पर तैनात किसी व्यक्ति को महिलाओं के प्रति द्वेष और अहंकार जताने का कोई हक नहीं है. इस तरह की हरकतों को स्वीकार नहीं किया जा सकता. ऐसी घटनाएं, नेतृत्व पर बुरा असर डालती हैं. हम महिला कलेक्टर के साथ मजबूती से खड़े हैं. हम मंत्री और कांग्रेस पार्टी से जवाबदेही की मांग करते हैं. लोक सेवकों के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता.

Ponguleti Srinivas Reddy कौन हैं?

2014 में रेड्डी को YSRCP के टिकट पर खम्मम लोकसभा सीट से जीत मिली थी. कुछ समय बाद वो TRS में शामिल हो गए थे. तब BRS पार्टी का नाम TRS हुआ करता था. 2023 में रेड्डी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में BRS पार्टी से निकाल दिया गया था. इसके बाद जुलाई 2023 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था.

वीडियो: DSP बने मोहम्मद सिराज, उनके लिए तेलंगाना सरकार ने नियम बदल दिए?

Advertisement