प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले से भगदड़ (Kumbh Stampede) की खबर आई है. रिपोर्ट है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण हादसा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोग घायल हैं. मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्पताल में घायलों का इलाज कराया जा रहा है. 29 जनवरी के लिए ‘अमृत स्नान’ को रद्द कर दिया गया है. मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी से ‘अमृत स्नान’ को रोकने की अपील की थी.
महाकुंभ में भगदड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, मौनी अमावस्या अमृत स्नान रोका गया
Mahakumbh Stampede Update: UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों से बात की है. वहीं प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए CM योगी से बात की है. इस बीच मौनी अमावस्या पर अखाड़ों के शाही स्नान को रोक दिया गया है.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सारे अखाड़े अपने कैंप में वापस लौट रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों से बात की है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए CM योगी से बात की है. कुंभ मेला प्राधिकरण की विशेष कार्यकारी अधिकारी अकांक्षा राणा ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा,
संगम रूट पर कुछ बैरियर्स के टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. कुछ लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है. ये कोई गंभीर स्थिति नहीं है.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में धर्म संसद, कुंभ से जुड़े इन शब्दों से लेकर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर क्या होने वाला है?
29 जनवरी की तड़के सुबह, संगम नोज पर 11 से 17 नंबर पोल के बीच हादसा हुआ है. घटनास्थल पर कई लोग एक साथ गिर गए थे. एंबुलेंस से घायलों को लगातार अस्पताल तक लाया जा रहा है. मेला क्षेत्र में बने अस्पताल के पास घायलों के परिजनों के साथ-साथ अधिकारी भी पहुंच गए हैं. मौनी अमावस्या से एक दिन पहले मेले में लोगों की भारी भीड़ पहुंची थी.
कर्नाटक की सरोजिनी ने PTI को रोते हुए बताया,
हम दो बसों में 60 लोगों के ग्रुप में आए थे. हम ग्रुप में नौ लोग (हादसे के समय) थे. अचानक भीड़ में धक्का-मुक्की होने लगी और हम फंस गए. हममें से बहुत से लोग गिर गए और भीड़ बेकाबू हो गई.भागने का कोई मौका नहीं था, हर तरफ से धक्का-मुक्की हो रही थी.
हादसे के एक दिन पहले 28 जनवरी को अधिकारियों ने भीड़ को लेकर कुछ गाइडलाइन जारी किए थे. उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा था कि वो संगम घाट तक पहुंचने के लिए निर्धारित लेन का उपयोग करें. स्नान क्षेत्र में पहुंचने के दौरान अपनी लेन में ही रहें और पवित्र स्नान के बाद घाटों पर देर तक ना रुकें.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 जनवरी से शुरू हुए कुंभ मेले में अब तक करीब 15 करोड़ लोग पहुंच चुके हैं. वहीं आज करीब 10 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.
वीडियो: Prayagraj: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़















_(1).webp?width=275)



