लोकसभा चुनाव के लिए बने 'इंडिया' गठबंधन के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) और संजय राउत (Sanjay Raut) के बाद अब शरद पवार (Sharad Pawar) के बयान 'इंडिया' गठबंधन में ‘ऑल इज नॉट वेल’ की ओर इशारा कर रहे हैं. NCP शरद पवार गुट के नेता शरद पवार ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में कभी भी स्टेट और लोकल चुनावों को लेकर बात नहीं हुई थी. यह गठबंधन केवल नेशनल लेवल के चुनावों के लिए है.
'INDIA' गठबंधन वाले सब साथ क्यों नहीं? शरद पवार ने समझा दिया है
'INDIA' गठबंधन के सूत्रधारों में से एक रहे Sharad Pawar ने भी लोकसभा चुनाव के लिए बने इस गठबंधन के खत्म होने पर लगभग मुहर लगा दी है. इससे पहले तेजस्वी यादव, संजय राउत और उमर अब्दुल्ला जैसे नेताओं ने इस गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठाए थे.


शरद पवार का यह बयान उस वक्त आया है जब 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस से किनारा कर लिया है. लोकसभा चुनाव में सियासी गलबहियां करने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं. इसी तरह महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं. जहां महाअघाड़ी के घटक रहे शिवसेना उद्धव गुट ने अपने दम पर म्यूनिसिपल चुनाव लड़ने का एलान किया है.
शरद पवार ने 'इंडिया' गठबंधन को लेकर यह बयान मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया. उन्होंने आगे बताया कि वो संघ की आइडियोलॉजी का समर्थन नहीं करते हैं. लेकिन जिस तरह से उनके लोग मेहनत करते हैं उसका वह समर्थन करते हैं. आगामी स्थानीय चुनाव को लेकर शरद पवार ने कहा कि इन चुनावों में उनकी पार्टी गठबंधन करेगी या अकेले लड़ेगी इस बारे में आने वाले 8-10 दिनों में फैसला कर लिया जाएगा. इसको लेकर उनकी पार्टी बैठक करेगी.
ये भी पढ़ें - 'INDIA' गठबंधन में कांग्रेस के अकेले पड़ते जाने के पीछे असली खेल क्या है?
शरद पवार 'इंडिया' गठबंधन के सूत्रधारों में से एक रहे हैं. लोकसभा चुनाव के पहले यह गठबंधन बनाया गया था. लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन ने बीजेपी को 240 सीटों पर रोक दिया था. लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद से इसके भीतर से विरोध के स्वर उठने लगे. पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया. और कहा कि वो इस गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उनका समर्थन किया. इसके अलावा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इसके भविष्य को लेकर सवाल उठाए हैं.
वीडियो: राहुल गांधी को जमानत मिली, सावरकर पर 'अपमानजनक' टिप्पणी का मामला
















.webp?width=120)

.webp?width=120)
