The Lallantop

सैफ अली खान हमले के पीछे एक से अधिक लोग शामिल? रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

मुंबई पुलिस को संदेह है कि सैफ अली खान पर हमला करने के पीछे एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के आरोप में शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था.

Advertisement
post-main-image
सैफ अली खान के ऊपर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने बांग्लादेश के नागरिक शरीफुल को गिरफ्तार किया था. (तस्वीर:PTI)

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है. मुंबई पुलिस को संदेह है कि सैफ पर हमला करने के पीछे एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के आरोप में शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था. उसे बांग्लादेश का नागरिक बताया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सैफ पर हमले में एक से ज्यादा लोग शामिल?

मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमले के आरोप में 19 जनवरी को ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम उर्फ ​​विजय दास को गिरफ्तार किया था. 24 जनवरी यानी शुक्रवार को उसकी बांद्रा कोर्ट में पेशी थी.

अब न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से चौंकाने वाली जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सैफ पर हमले में और लोगों के शामिल होने की दलील देते हुए आरोपी शरीफुल इस्लाम की हिरासत बढ़ाने की मांग की है. अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. उसने अभी तक नहीं बताया कि हमले में इस्तेमाल हुआ चाकू उसने कहां से खरीदा था. कोर्ट ने शरीफुल की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:सैफ पर हमले के आरोपी का चेहरा मैच करने के लिए होगा फॉरेंसिक टेस्ट, ब्लड सैंपल पर आई बड़ी जानकारी

मुंबई पुलिस जांच के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची

आरोपी शरीफुल बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के बाद कुछ दिनों तक कोलकाता में भी रह चुका है. इंडिया टुडे के दीपेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में मामले की जांच को लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम 26 जनवरी को पश्चिम बंगाल भी पहुंची है.

रिपोर्ट की मानें तो मुंबई पुलिस इस मामले में खुकमोनी जहांगीर शेख नाम के एक व्यक्ति की तलाश कर रही है. उसके ऊपर शरीफुल को सिम कार्ड मुहैया कराने का आरोप है.

Advertisement

इससे पहले 24 जनवरी को सैफ अली खान ने मुंबई पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था. बयान में उन्होंने कहा कि आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग की और हाउस हेल्प पर हमला किया. साथ ही बताया कि जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तो हमलावर उन पर कई बार चाकू से वार करके भाग निकला. 

वीडियो: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल के पिता ने क्या कहा?

Advertisement