The Lallantop

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पूर्वोत्तर को बदनाम करने वाले नैरेटिव पर भड़के सीएम संगमा, बोले- ये खतरनाक है

Meghalaya के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि Raja Raghuvanshi Murder के बाद, राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए बेहतर काम किया.

Advertisement
post-main-image
मेघालय के सीएम ने कहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र को बदनाम किया जा रहा है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

राजा रघुवंशी की हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder) मामले में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को मेघालय पुलिस शिलांग ले गई है. आरोपी की मेडिकल जांच करा ली गई है. बाकी तीन आरोपियों को भी शिलांग ले जाया गया है. इस बीच मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Conrad Sangma) ने कहा है कि इस घटना को लेकर जिस तरह का नैरेटिव बनाया गया, वो निंदनीय और खतरनाक है. उन्होंने कहा कि इससे पूरे पूर्वोत्तर राज्यों को बदनाम किया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय गए थे. आरोप है कि सोनम और राज कुशवाहा ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी. 

'पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को बदनाम करने की कोशिश'

इंडिया टुडे से जुड़ीं स्नेहा मोरदानी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम संगमा ने कहा है कि ये अपराध क्रूर और दुखद है, लेकिन इसका इस्तेमाल मेघालय और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग भी इस घटना से आहत हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि इस घटना से राज्य के साथ-साथ यहां के पूरे समुदाय की छवि को भी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि इस तरह के नैरेटिव से पूर्वोत्तर को लोगों की भावना को ठेस पहुंचा है. उन्होंने कहा,

जिम्मेदार एजेंसियों ने गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए.

'मेघालय पुलिस ने पेशेवर तरीके से काम किया'

संगमा ने कहा कि मामला बहुत ही ज्यादा संवेदनशील था और दबाव भी बहुत था, इसके बावजूद मेघालय पुलिस ने पेशेवर तरीके से गहन जांच की. 

Advertisement

उन्होंने इस मामले को सुलझाने का श्रेय वहां की पुलिस को दिया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस ने राज्य के सम्मान को बचाने में मदद की. संगमा ने ये भी कहा कि सोहरा में स्थानीय लोगों ने पीड़ितों के लिए प्रार्थना सभा भी की थी.

उन्होंने कहा कि मेघालय ने हमेशा पर्यटकों का स्वागत किया है और किसी एक घटना से इस एक घटना से पूरे राज्य का आकलन नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा,

कृपया भविष्य में किसी भी राज्य के साथ ऐसा न करें.

ये भी पढ़ें: 'राजा रघुवंशी को मरता देख रही थी सोनम', क्राइम ब्रांच के ACP ने बताया, किसने किया था पहला वार

जांच की चुनौतियां

मुख्यमंत्री ने जांच के दौरान आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा,

जहां अपराध हुआ, वो इलाका बहुत बड़ा और खतरनाक है. वहां गहरी खाइयां और घने रास्ते हैं. वहां मौसम भी खराब रहता है. बहुत ज्यादा बादल छाए हुए थे, इसके कारण इलाके की ड्रोन से निगरानी करना भी मुश्किल था. बारिश हो रही थी, इसलिए बहुत फिसलन थी. 

उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस ने चुपचाप अपना काम किया. उनका दावा है कि पुलिस के पास सोनम को दोषी साबित करने के लिए पुख्ता सबूत हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि मेघालय पुलिस मामले को संभालने में पूरी तरह सक्षम है. और किसी दूसरी एजेंसी को इसमें शामिल होने की कोई आवश्यकता नहीं है.

वीडियो: राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम और राज के अफेयर पर क्या कहा?

Advertisement