31 जनवरी की रात करीब 12 बजे जब मुंबई पुलिस ड्रग तस्करों को पकड़ने गई तो उन पर जानलेवा हमला हुआ. नवी मुंबई के उल्वे इलाके में सड़क पर पुलिस और तस्करों के बीच हुई झड़प का वीडियो भी सामने आया. वीडियो में अभियुक्त पुलिस पर तलवार और बंदूक से हमला करते हुए दिख रहे हैं. अभियुक्तों ने पुलिस के इनफॉर्मर पर भी जानलेवा हमला किया. पुलिस रूटीन जांच के लिए वहां पहुंची थी.
मुंबई पुलिस पर ड्रग तस्करों का हमला, सरेआम तलवार और बंदूक से वार, VIDEO आया सामने
Mumbai Police Attacked: एक एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशन के दौरान ड्रग तस्करों ने मुंबई पुलिस पर हमला किया. स्थानीय CCTV में दिखा कि आरोपी देसी कट्टा, हॉकी स्टिक और तलवार जैसे कई घातक हथियारों के साथ मुंबई के सड़कों पर घूम रहे हैं.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, मुंबई पुलिस को ड्रग तस्करों के मूवमेंट को लेकर एक टिप मिली थी. इसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 सदस्यों की टीम का गठन किया. टीम को लीड करने का काम असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर किरन मांड्रे ने किया. पुलिस की टीम उल्वे पहुंची जहां उन्होंने मुख्य आरोपी इस्माइल शेख और शहीद खान की पहचान की. ये दोनों अपने गैंग के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे. गैंग में करीब 10-15 लोग शामिल थे.
रिपोर्ट के मुताबिक़, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की. पुलिस की मूवमेंट देखकर आरोपियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. सबसे पहले एक पुलिस इनफॉर्मर पर तलवार से वार किया. दूसरे इनफॉर्मर के सीने पर बंदूक रख डराया. इसी दौरान असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने एक अभियुक्त को पकड़ रखा था. तभी पीछे से एक बाइक सवार ने उन पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की.
हालांकि किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है. स्थानीय CCTV में दिखा कि आरोपियों के पास देसी कट्टा, हॉकी स्टिक और तलवार जैसे कई घातक हथियार थे.
पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया और कुछ फिलहाल फरार चल रहे हैं. पुलिस ने ड्रग तस्करों इस्माइल शेख, शाहिद खान, अयाज़ खान, आसिफ खान, मेराज खान, निज़ाम, शोएब, मेहराज और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 132 (पुलिस के काम में बाधा डालना), 109 (अटेम्प्ट टू मर्डर) और 191 (2) & (3) (घातक हथियारों के साथ घूमना) धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है.
नवी मुंबई में हुई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. वीडियो में दिखा कि पब्लिक रोड पर अभियुक्त घातक हथियार लिए घूम रहे थे जो पब्लिक सेफ्टी पर भी सवाल खड़े करता है.
वीडियो: यूपी पुलिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, जीरो-टॉलरेंस पर क्या बोले?


















