The Lallantop

मानसून आने की डेट फाइनल हो गई! जानिए तपती गर्मी से राहत कब तक मिलेगी

Monsoon in India: Skymet भारत में मौसम से जुड़े अपडेटस देता है. इसकी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मानसून पहुंच चुका है. अनुमान था कि 22 मई से पहले अंडमान और निकोबार द्वीप में मानसून नहीं आएगा.

Advertisement
post-main-image
26 मई को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है. (सांकेतिक फोटो)

गर्मी के मौसम में तपती धूप और लू से प्रताड़ित लोग अब बारिश की कामना कर रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि उनकी कामना कब पूरी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक 19 मई से लेकर 24 मई के बीच कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. लेकिन ये खुशखबरी सबके लिए नहीं है. कुछ इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) के चलते तापमान बढ़ने की भी आशंका है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 मई को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है. राज्य के कुछ इलाकों में पहले से ही हल्की-फुल्की बारिश हो रही है. लेकिन अगले पांच दिन केरल और पुडुचेरी में भयंकर बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है. राज्य के कासरगोड और कन्नूर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 10 जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट में 11-20 सेंटीमीटर तक की बारिश होती है.

दक्षिण राज्यों में मानसून जल्द 

Skymet भारत में मौसम से जुड़े अपडेटस देता है. इसकी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मानसून पहुंच चुका है. अनुमान था कि 22 मई से पहले अंडमान और निकोबार द्वीप में मानसून नहीं आएगा, लेकिन, 16 मई को ही इसका आगमन हो चुका है. ये भारत के लिए अच्छा संकेत हैं. अनुमान है कि भारत के पूर्वी राज्यों में भी मानसून जल्द दस्तक दे सकता है. मानसून की हवा केरल से चलकर कर्नाटक और महाराष्ट्र के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जून आते-आते दक्षिण भारत में मानसून दस्तक दे चुका होगा. उधर पश्चिम बंगाल और बिहार के बॉर्डर इलाकों में भी बारिश शुरू हो जाएगी. 

Advertisement

लेकिन, उत्तर भारत में 15 जून के बाद ही बारिश होने की संभावना है, जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और बिहार शामिल हैं. 8 जुलाई तक पूरे भारत में मानसून दस्तक दे चुका होगा.

उत्तर राज्यों में तापमान बढ़ेगा

Skymet के मुताबिक, पश्चिम से हवा चलकर दिल्ली में हीट वेव बनकर आ सकती है. राजस्थान के कुछ इलाकों में पहले ही तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है. त्रिपुरा में थोड़ी कम बारिश होने की संभावना है. Skymet के एनालिसिस के मुताबिक, पश्चिम से आ रही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की हवा भारत में पश्चिमी इलाकों को गर्म करने का काम करेगी. यानी आने वाले दिनों में उत्तर और पश्चिम भारत में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की आशंका है. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: अचानक पूरे देश में बारिश कैसे? बिल गेट्स ने मौसम खराब कर दिया?

Advertisement

Advertisement