The Lallantop

मेरठ का लड़का हनीमून पर पूरा परिवार ले गया, लौटते ही पत्नी बोली- 'मुझे तलाक चाहिए'

Meerut honeymoon dispute: मेरठ में एक कपल शादी के बाद हनीमून पर गया था. लेकिन वहां से आने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया. और मामला फैमिली काउंसलिंग सेंटर तक पहुंच गया. कपल के तीन सेशन लिए जा चुके हैं. मगर दोनों की किसी बात पर सहमति नहीं बनी है.

Advertisement
post-main-image
हनीमून पर पति पूरे परिवार को संग लेकर गया था. (फोटो-Pexels)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मेरठ के रामराज इलाके की महिला ने हनीमून पर पति के साथ पूरी फैमिली को ले जाने की वजह से तलाक की मांग की है, जो फैमिली काउंसलिंग सेंटर में सुनवाई के अंतर्गत है।
  • पति ने हनीमून पर परिवार को साथ ले जाने का तर्क दिया कि वे सभी को खुश रखना चाहता था, जबकि पत्नी को यह निजी समय बिताने का मौका नहीं मिला था।
  • काउंसलिंग के तीन सेशन्स के बाद भी सहमति न बनने पर दोनों को समय दिया गया है, अन्यथा मामला तलाक की प्रक्रिया की ओर बढ़ सकता है।

तलाक मांगने की स्पीड और वजहें बढ़ती ही जा रही हैं. नई-नई वजहें बताकर तलाक मांग जा रहा है. मेरठ से एक ताजा केस आया है. शादी के बाद पति के साथ हनीमून पर गई महिला ने लौटते ही तलाक मांग लिया. कथित तौर पर वजह बताई कि पति हनीमून के नाम पर पूरी फैमिली को साथ ले गया था. 

Advertisement

मामला फैमिली काउंसलिंग सेंटर में सुना जा रहा है. मगर अब तक कपल में सहमति नहीं बनी है. दोनों जिद पर अड़े हैं. पत्नी को हनीमून पर परिवार को ले जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया, जबकि लड़के का कहना है कि उसने ऐसा कर कुछ गलत नहीं किया है.

हनीमून पर पूरी फैमिली गई, पत्नी ने तलाक मांग लिया

लड़की मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र स्थित रामराज इलाके की रहने वाली है. उसने ग्रेजुएशन की हुई है. लड़का दिल्ली के पटेल नगर में रहता है और सिंगापुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका है. दोनों की शादी एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी.

Advertisement

हर नए मैरिड कपल की तरह दोनों का हनीमून पर जाने का प्लान था. लेकिन इस प्लान में केवल पति-पत्नी नहीं थे. रिपोर्ट के मुताबिक लड़का अपनी मां, पिता, भाई और बहन को भी हनीमून ट्रिप पर ले गया.  

इंडिया टुडे से जुड़े उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, नई-नई पत्नी को ये बात अखर गई. वो पति और उसके परिवार के साथ हनीमून ट्रिप पर तो चली गई, लेकिन लौटते ही अपनी नाराजगी साफ जाहिर कर दी. मामला इतना बढ़ गया कि तलाक की मांग तक पहुंच गया.

लड़की का कहना है कि हनीमून पति-पत्नी के लिए निजी समय होता है. दोनों इस समय एक-दूसरे को जानते हैं. लेकिन परिवार के साथ जाने के कारण उसे पति के साथ सही से समय बिताने का मौका नहीं मिला.

Advertisement

वहीं पति का तर्क है कि वो पूरे परिवार को साथ इसलिए लेकर गया, क्योंकि वे सभी को खुश रखना चाहता था. पति का मानना है कि उसने कुछ गलत नहीं किया. परिवार परामर्श केंद्र में दोनों का मामला सुना जा रहा है. तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है. मगर कोई सहमति अब तक नहीं बनी.

8 जून को भी काउंसलर ने दोनों का एक और सेशन लिया है. और कपल को अपने फ्यूचर के बारे में सोचने के लिए समय दिया है. अगर दोनों के बीच अब भी बात नहीं बनती, तो मामला तलाक की कार्रवाई की ओर बढ़ सकता है.

वीडियो: कब होगा Cockroach Janta Party (CJP) का अगला Protest? Abhijeet Dipke ने बताया

Advertisement