The Lallantop

दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना को मिली मंजूरी, लेकिन ये शर्तें भी पढ़ लें

Delhi CM Rekha Gupta ने ‘Mahila Samriddhi Scheme’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने का एलान किया है. इस योजना के तहत तकरीबन 20 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. जिसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
महिला समृद्धि योजना पर दिल्ली कैबिनेट की लगी मुहर (फोटो: आजतक)

दिल्ली में BJP की सरकार बनते ही AAP ने चुनावी वादों को लेकर उसे घेरना शुरू कर दिया था. खासतौर पर उस वादे को लेकर जिसमें BJP ने हर महीने महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा किया था. अब BJP ने उसी चुनावी वादे यानी ‘महिला समृद्धि योजना’ (Mahila Samriddhi Yojana) पर मुहर लगा दी है. दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने ‘महिला समृद्धि योजना’ के लिए पंजीकरण शुरू करने का एलान कर दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘BJP में महिलाओं का सम्मान…’ 

शनिवार, 8 मार्च को जवाहर लाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का एलान किया गया. इस मौके पर CM रेखा गुप्ता ने संगठन और PM मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि केवल BJP में महिलाओं का सम्मान होता है. JLN स्टेडियम में आयोजित 'महिला दिवस कार्यक्रम' में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए. 

Advertisement

इस मौके पर BJP अध्यक्ष J.P. नड्डा ने कहा,

‘PM मोदी ने कहा था कि हम महिला समृद्धि योजना लाएंगे. आज मुझे खुशी है कि 5100 करोड़ रुपये इस साल के लिए आवंटित किए गए हैं. जिससे यह योजना दिल्ली में लागू हो जाए.’

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM रेखा गुप्ता ने कहा, 

Advertisement

‘केंद्र सरकार के साथ हर वो काम करने की प्लानिंग हो चुकी है, जो दिल्ली को और अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है. पिछले 15 दिन में हमारी सरकार ने उन अनेकों योजनाओं पर चर्चा की, जो दिल्ली की बहनों के लिए बहुत जरूरी थी. पिंक पुलिस स्टेशन की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली में काम किया जाएगा.’

उन्होंने कहा कि PM मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं. इतना बड़ा फैसला BJP ही कर सकती है.

ये भी पढ़ें: रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की महिलाओं को हर महीने देगी 2500 रुपये, लेकिन शर्तें लागू हैं

क्या हैं शर्तें? 

इस योजना को कई सारी शर्तों के साथ लागू किया गया है. जानकारी के मुताबिक, योजना का लाभ शुरूआत में BPL कार्ड धारकों को ही मिलेगा. इसके अलावा क्या पात्रता होनी चाहिए. वो भी जान लीजिए.

- पहली शर्त यह है कि जिन BPL कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, वे महिलाएं दूसरी किसी और सरकारी योजना का लाभ ना ले रही हों.

- महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

- आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है.

- आवेदक कम से कम दिल्ली का पांच साल का निवासी होना चाहिए.  

- आवेदक के पास दिल्ली में एक एकल संचालित बैंक खाता होना चाहिए जो उनके आधार नंबर से जुड़ा हो.

- 3 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की आय का आय प्रमाण पत्र होना चाहिए. 

- 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम आय के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड होना चाहिए.

BJP सूत्रों के मुताबिक, इस योजना के तहत तकरीबन 20 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. जिसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे.

वीडियो: कूड़े के ढेर को खत्म करने के लिए CM रेखा गुप्ता ने क्या डेड लाइन दी?

Advertisement