महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अब तक हुई मौतों का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. लेकिन इंटरनेशन न्यूज़ एजेंसीं रॉयटर्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि “अब तक 7 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है”. वहीं, 10 लोगों के घायल होने की बाद कही गई है. इस बीच, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) और जॉइंट एडमिशन टेस्ट फ़ॉर मास्टर्स (JAM) 2025 के एग्जाम सेंटर्स को प्रयागराज से लखनऊ ट्रांसफ़र कर दिया गया है. वहीं, कुंभ एरिया में एक एंबुलेस में आग लगने की घटना भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
एंबुलेंस में आग, प्रयागराज नहीं जाएंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें, एग्जाम सेंटर बदले... महाकुंभ भगदड़ के बाद ये बदला
Kumbh area Ambulance fire: बताया गया कि दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज की तरफ नहीं जाएंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें. वहीं, एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स से भगदड़ में सात से ज़्यादा लोगों की मौत और लगभग 10 लोगों के घायल होने की बात कही है.


न्यूज़ एजेंसी PTI ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर एंबुलेंस में आग लगने का वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि लोग आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) का इस्तेमाल कर रहे हैं. मामले पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
इस बीच, एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स से भगदड़ में सात से ज़्यादा लोगों की मौत और लगभग 10 लोगों के घायल होने की बात कही है. रॉयटर्स में अपनी ख़बर में लिखा है कि भगदड़ के बाद के वीडियो और तस्वीरों में शवों को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए और ज़मीन पर बैठे लोगों को रोते हुए दिखाया गया.
जबकि अन्य लोग भगदड़ से बचने की कोशिश कर रहे लोगों द्वारा छोड़े गए कपड़ों, जूतों, बैग और कंबलों से भरे कालीन पर चलते हुए दिखाई दिए. रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी ने कई शवों को देखा, जब वो दर्जनों एम्बुलेंसों के पीछे-पीछे नदी के किनारे की तरफ़ भाग रहा था.
कुंभ स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज नहीं जाएंगीआजतक से जुड़े उदय गुप्ता की ख़बर के मुताबिक़, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज की तरफ नहीं जाएंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें. बताया जा रहा है कि इसके चलते जंक्शन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है. रेगुलर ट्रेनें अभी भी चल रही हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार का कहना है कि प्रयागराज की भीड़ के मद्देनजर ये फ़ैसला लिया गया है.
1 और 2 फरवरी, 2025 को प्रयागराज में होने वालीGATE 2025 और JAM 2025 एग्जाम्स के एग्जाम सेंटर में बदलाव किया गया है. IIT रुड़की और IIT दिल्ली ने एक जॉइंट नोटिफ़िकेशन जारी कर इसकी ख़बर दी गई है. ये एग्जाम्स अब इन्हीं तारीख़ों पर लखनऊ में आयोजित की जाएंगी. NDTV की ख़बर के मुताबिक़, नोटिफ़िकेशन में कहा गया है कि कई अभ्यर्थियों की मांग के बाद फ़ैसला लिया गया है. अभ्यर्थियों ने प्रयागराज पहुंचने में कठिनाई की बात कही थी.
वीडियो: महाकुंभ: भगदड़ के बाद चश्मदीदों ने क्या बताया?











.webp?width=275)






