The Lallantop

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी, जज ने बताया कैसे पाया गया गुनहगार

Kolkata doctor rape and murder case: सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने ये फ़ैसला सुनाया है. सुनवाई के दौरान संजय रॉय ने जज से पूछा, 'मुझे फंसाने वाले अन्य लोगों को क्यों छोड़ा जा रहा है?' इसके जवाब में जज ने सब बताया.

Advertisement
post-main-image
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में कोर्ट ने सुनाया फ़ैसला. (प्रतीकात्मक तस्वीर - PTI)

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले में फ़ैसला आ गया है (RG Kar rape case verdict). कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी ठहराया है. कोलकाता के सियालदह कोर्ट ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि अब इस मामले में 20 जनवरी को सज़ा सुनाई जाएगी. फ़ैसला बंद कमरे में दिया गया. रॉय की सुरक्षा के मद्देनजर फ़ैसले से पहले कोर्ट रूम की घेराबंदी कर दी गई थी. कोर्ट के बाहर करीब 300 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने ये फ़ैसला सुनाया है. सुनवाई के दौरान संजय ने जज से पूछा, 'मुझे फंसाने वाले अन्य लोगों को क्यों छोड़ा जा रहा है?' इसके जवाब में जज अनिर्बान दास ने कहा, 'मैंने सभी सबूतों की बारीकी से जांच की है और गवाहों को सुना है, मुकदमे के दौरान दलीलें भी सुनी हैं. इन सब से गुजरने के बाद मैंने तुम्हें दोषी पाया है. तुम दोषी हो. तुम्हें सजा मिलनी ही चाहिए.'

इससे पहले, बंद कमरे में सुनवाई 12 नवंबर को शुरू हुई और 57 दिन बाद 9 जनवरी को पूरी हुई. इस दौरान 50 गवाहों की जांच की गई. सिविक वॉलंटियर संजय रॉय मामले में मुख्य आरोपी था.

Advertisement
rg kar medical college
ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करते लोग. (फ़ोटो - PTI)

इससे पहले, विक्टिम ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने निष्पक्ष फ़ैसले की उम्मीद जताई थी. द हिंदू की ख़बर के मुताबिक़, उन्होंने कहा,

कोर्ट की तरफ़ से सभी बातों पर विचार करने के बाद हमें अच्छा फ़ैसला मिलेगा... DNA रिपोर्ट में अन्य लोगों (अन्य आरोपियों) की मौजूदगी की पुष्टि हुई है... हम अदालतों का रुख कर रहे हैं. एक मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है और दूसरा मामला सुप्रीम कोर्ट में आया है. इसे सूचीबद्ध किया गया है.

सियालदह कोर्ट में 7 अक्टूबर को आरोपपत्र दाखिल किया गया था. इसके बाद कोर्ट में दैनिक आधार पर सुनवाई हुई. CBI ने आरोपी संजय रॉय के लिए अधिकतम सज़ा की मांग की थी. 9 जनवरी को मुकदमा पूरा हो गया था और अब फ़ैसला आया है.

Advertisement

बताते चलें, 9 अगस्ट को आरजी कर हॉस्पिटल के सेमिनर हॉल से 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का शव बरामद किया गया था. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने न्याय की मांग करते हुए, लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था. संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ़्तार किया गया था.

वीडियो: 'आरजी कर' मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पड़ोसी ने कौन से राज़ खोले?

Advertisement