The Lallantop

39 साल पहले साले की हत्या की, पहचान बदल जीने लगा नई जिंदगी, एक 'गलती' ने पहुंचाया जेल

Kerala के एक शख्स ने 39 साल पहले अपने साले की हत्या की और पहचान बदलकर तमिलनाडु में बस गया. लेकिन अपनी एक छोटी सी गलती के कारण वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने उसे कैसे पकड़ा?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केरल के कोल्लम जिले के मोहनन पिल्लई को 39 साल पुरानी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने 1987 में अपने साले की हत्या कर तमिलनाडु भाग गया था।
  • मोहनन पिल्लई ने अपने साले के अवैध शराब रखने को लेकर झगड़ा किया था, जिसके कारण उसने चाकू से हमला करके हत्या कर दी थी और पहचान बदलकर शरण ली।
  • पुलिस ने एक कीमानी सूचना के आधार पर मोहनन को पकड़कर DNA परीक्षण के लिए भेजा है, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि की जाएगी।

केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले मोहनन पिल्लई ने 39 साल पहले अपने साले की हत्या की और तमिलनाडु भाग गया. उसे उम्मीद थी कि वह अपनी अतीत की सारी निशानियां मिटा देगा. लेकिन अतीत की यही तो खासियत है कि वह कभी पीछा नहीं छोड़ता. मोहनन ने अपनी पहचान बदल ली, शादी कर ली और अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू की. लेकिन उसकी एक छोटी सी गलती ने उसे पुलिस तक पहुंचा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोल्लम जिले के वेलियम गांव के रहने वाले मोहनन पिल्लई (64) ने 11 जनवरी 1987 को अपने साले चंद्रशेखरन पिल्लई की हत्या कर दी थी. उस समय 35 साल के चंद्रशेखरन अवैध शराब बनाते थे और कथित तौर पर उसे मोहनन के घर पर रखते थे. इस बात को लेकर उनके बीच झगड़े होते थे. उस दिन झगड़ा बढ़ गया और मोहनन पड़ोसी के घर से एक बड़ा चाकू (दरांती) ले आया और चंद्रशेखरन का गला काट दिया. पुलिस को यह हथियार घर पर ही मिला था.

इसके कुछ ही समय बाद मोहनन तमिलनाडु भाग गया गया और नागपट्टिनम जिले में होटल एजेंट के तौर पर काम करने लगा. यहां उसकी मुलाकात वाल्सा से हुई. बाद में दोनों ने शादी कर ली. कपल के दो बच्चे हैं- एक 37 साल की बेटी और 35 साल का बेटा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 38 साल की महिला को 64 साल के जीजा से प्यार हुआ, पति ने विरोध किया, अब लाश मिली है

पुलिस ने कैसे पकड़ा?

इस हफ्ते मोहनन पिल्लई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस दौरान बहुत कुछ बदल गया था. अब मोहनन ने अपना नाम बदलकर राजन केशवन रख लिया है. वह होटलों और दुकानों में छोटे-मोटे काम करके गुजारा करते थे और शराब का आदी हो गया था. उसने कथित तौर पर राजन नाम से वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज भी बनवा लिए थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 

“हमने मोहनन के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई. हमारी टीम को अचानक एक व्यक्ति मिला जिसने बताया कि कुछ महीने पहले कोट्टायम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हुई थी जो वेलियम के पिल्लई परिवार के बारे में पूछ रहा था.”

Advertisement

इसी जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब DNA टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रही है ताकि औपचारिक रूप से मोहनन के रूप में उसकी (राजन केशवन) पहचान की जा सके.

वीडियो: गुजरात के अमीर जीजा-साली की जोड़ी, फिर ऐसा काम किया कि पुलिस धर ले गई

Advertisement