The Lallantop

5 सालों में 64 लोगों ने किया यौन शोषण, दलित एथलीट के आरोपों के बाद 6 गिरफ्तार

Kerala Dalit girl sexually abuse: बाल कल्याण समिति के प्रमुख एडवोकेट एन राजीव का कहना है कि एक बार जांच आगे बढ़ जाए, तो और लोगों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. मामले में और क्या पता चला?

Advertisement
post-main-image
युवती ने आरोप लगाया कि 64 लोगों ने उसका यौन शोषण किया है. (प्रतीकात्मक फ़ोटो - PTI)

केरल के पथानामथिट्टा ज़िले में एक 18 साल की दलित-एथलीट युवती के यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने 2 FIR दर्ज की हैं और 6 लोगों को गिरफ़्तार (Kerala Dalit Athlete Sexual Abuse) किया है. युवती का आरोप है कि बीते 5 सालों में 64 लोगों ने उसका यौन शोषण किया है. मामले का खुलासा तब हुआ, जब केरल महिला समाख्या सोसाइटी के वॉलंटियर्स ने ज़िला बाल कल्याण समिति को इसके बारे में बताया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक़, मामला तब सामने आया, जब ‘केरल महिला समाख्या सोसाइटी’ (Kerala Mahila Samakhya Society यानी KMSS) के वॉलंटियर क्षेत्र में विज़िट के लिए निकले थे. इस दौरान उन्होंने इस सर्वाइवर ज़िला स्तरीय एथलीट युवती से मुलाक़ात की. KMSS एक गैर सरकारी संगठन (NGO) है, जिसके वॉलंटियर इलाक़े में नियमित विज़िट करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें - नाबालिग से रेप के आरोप में पापा-चाचा-दादा गिरफ्तार, लड़की दो महीने की प्रेग्नेंट

Advertisement

जब युवती ने हालिया सालों में हुए अपने अनुभवों को शेयर करना चाहा, तो वॉलंटियर्स ने ज़िला बाल कल्याण समिति (CWC) को इसकी ख़बर दी. पथानामथिट्टा CWC के प्रमुख एडवोकेट एन राजीव का कहना है कि मामला 15 दिन पहले समिति के सामने आया था. एन राजीव ने आगे बताया,

मैंने लड़की से कहा कि वो अपनी मां के साथ समिति के सामने पेश हो. उसे काउंसलिंग दी गई और उसने मनोवैज्ञानिक के सामने खुलकर बात की. उसने बताया कि 13 साल की उम्र से उसके साथ यौन शोषण हो रहा है. उसने अपनी मां से कुछ भी शेयर नहीं किया था.

CWC के प्रमुख एडवोकेट ने आगे कहा,

Advertisement

चूंकि युवती जिला स्तर की एथलीट है, इसलिए उसने सालों से विभिन्न खेल शिविरों में भाग लिया है. संभवतः इसी कारण उसके साथ इतना यौन शोषण हुआ हो. वो अपने शराबी पिता का मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करती है. ज़्यादातर आरोपियों की पहचान मोबाइल फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट लिस्ट से हुई है. उसमें कई नंबर सेव मिले.

इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़ मामले में पथानामथिट्टा ज़िले के SP वीजी विनोद कुमार ने बताया,

दो पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं. एक मामले में पांच लोगों की और दूसरे में एक अकेले आरोपी की गिरफ़्तारी हुई है. जांच के बाद और भी मामले दर्ज होंगे. एक डिप्टी SP इस जांच की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं.

वहीं, CWC के प्रमुख एडवोकेट एन राजीव का कहना है कि युवती के दावों की अच्छे से जांच हो, इसके लिए साइकोलॉजिस्ट्स ने उससे बात की. एक बार जांच आगे बढ़ जाए, तो और लोगों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल, युवती की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CWC के तहत शेल्ट होम में शिफ़्ट कर दिया गया है.

वीडियो: UP के औरेया में नाबालिक से रेप, आरोप पिता, दादा और चाचा पर लगा

Advertisement