The Lallantop

10वीं के छात्र से बोले टीचर, 'तुम मुझे सोना दो, मैं तुम्हें पास करा दूंगा', फिर...

आरोपी टीचर की पहचान राजशेखर के तौर पर हुई है. जांच में पता चला कि राजशेखर ने छात्र से कहा था कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, उसे पैसों की जरूरत है. इसीलिए उसने छात्र से गोल्ड चेन मांगी. बदले में उसे परीक्षा में मदद करने की बात कही.

Advertisement
post-main-image
कर्नाटक में एक टीचर पर छात्र से 80 ग्राम सोने के गहने लेने का आरोप लगा. (फोटो- Unplash)

सरकारी नौकरी के बावजूद माट साहब के पास चैन नहीं था. हमेशा चैन की तलाश में रहते थे. एक दिन उनकी नजर एक छात्र पर पड़ी जो अमीर परिवार का बेटा था. माट साहब को एहसास हुआ कि वे बेचैन नहीं, बल्कि 'बे-चेन' हैं. माट साहब से रहा न गया. छात्र को ऑफर दे मारा. “तुम मुझे गोल्ड दो, मैं तुम्हें पासिंग मार्क्स दूंगा.”

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

10वीं का छात्र कथित तौर पर माट साहब की बातों में आ गया. पास होने के लिए उसने घर में रखा करीब 80 ग्राम सोना चुराया और टीचर को दे आया. लेकिन ‘लालच बुरी बला है’ वाली कहावत सही साबित होने में देर न लगी. घर से गायब सोना ढूंढने में लगे मां-बाप को बेटे पर शक हो गया. बेटे से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया. इसके बाद वे सीधा पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करा दी.

मामला कर्नाटक के धारवाड़ स्थित विद्यारण्य स्कूल का है. Asianetnews की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे ने करीब 80 ग्राम गोल्ड टीचर को दिया था. मौजूदा रेट के हिसाब से 12 लाख रुपये के आसपास की कीमत होगी. 

Advertisement

आरोपी टीचर की पहचान राजशेखर के तौर पर हुई है. जांच में पता चला कि राजशेखर ने छात्र से कहा था कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, उसे पैसों की जरूरत है. इसीलिए उसने छात्र से गोल्ड चेन मांगी. बदले में उसे परीक्षा में मदद करने की बात कही.

टीचर ने छात्र को पैसे और सोना लौटाने का आश्वासन दिया था. बच्चे के पैरेंट्स ने स्कूल के प्रबंधन से राजशेखर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. वहीं टीचर ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है. उसका दावा है कि उसने बच्चे से किसी प्रकार का कोई सोना नहीं लिया. हालांकि कुछ पैसों की मदद लेने की बात को कबूला है.

यह भी पढ़ें: आशुतोष ब्रह्मचारी, IPS अजय पाल शर्मा एक ही तस्वीर में, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘ये कैसी जांच है’

Advertisement

छात्र के माता-पिता ने धारवाड़ के एक उपनगरीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही गायब हुए सोने के गहनों के बारे में भी जांच-पड़ताल कर रही है.

वीडियो: इजरायल से प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को क्या चेतावनी दे दी?

Advertisement