The Lallantop

कानपुर के इस 'चाट युद्ध' ने बागपत के 'युद्ध' की यादें ताजा कर दीं, वीडियो वायरल

ऐसा युद्ध कभी देखा ना होगा, लेट-लेटकर, कूद-कूदकर, बाल खींच-खींचकर मारा है. Kanpur में ग्राहकों को बुलाने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए. इस लड़ाई में उनके परिवारवालों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी की. खूब जमकर लाठी डंडे चले.

Advertisement
post-main-image
कानपुर में ग्राहकों को बुलाने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए. (इंडिया टुडे)

बागपत का 'ऐतिहासिक चाट युद्ध' (Baghpat Chat Fight Video) आपको याद है? इस लड़ाई ने सोशल मीडिया पर ‘जलजला’ सा ला दिया था. इस ‘युद्ध’ को हुए चार साल से ज्यादा हो गए. आपकी स्मृति कमजोर पड़ गई होगी. लेकिन फिक्र नॉट. कानपुर (Kanpur Chat Fight) से एक ऐसा वीडियो आया है जो बागपत में हुए ‘चाट युद्ध’ की याद ताजा कर देगा.

Advertisement

कानपुर के घाटमपुर में कूष्मांडा देवी मंदिर के पास ग्राहकों को बुलाने को लेकर चाट बेचने वाले दो दुकानदार आपस में भिड़ गए. उनका हाथ बंटाने के लिए परिवार वाले भी आ गए. दोनों पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले. क्या महिला और क्या पुरुष सारा भेद मिट गया. सबके हाथों में लाठी थी. और एक दूसरे की पिटाई करने की सनक.

वीडियो में कोई मार खाते हुए गिर रहा है, कोई बल्लियों उछल रहा है, तो कोई गिर कर भी लाठी चलाना नहीं छोड़ रहा है. वहीं कोई किसी के बाल पकड़ कर खींच रहा है तो किसी के हाथ जो भी लग रहा है उसी से सामने वाले पर धावा बोल रहा है.

Advertisement

इस युद्ध का अंजाम आखिर में वही हुआ जो किसी सभ्य समाज में होना चाहिए. इस ‘घमासान’ के सभी किरदार फिलहाल घाटमपुर पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं. पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया है. और वीडियो के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें - बागपत चाट युद्ध को हुए 4 साल, ऐसी जंग जो चाट पर लड़ी गई, वीडियो फिर हुआ वायरल

इस पूरे वाकये ने बागपत के ऐतिहासिक चाट युद्ध की याद दिला दी. इस युद्ध की तारीख थी 22 फरवरी, 2021. यह विवाद भी दो चाट दुकानदारों के बीच हुआ था. शहर के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार में एक चाट दुकानदार ने दूसरे चाट दुकानदार के ग्राहक को अपने पास बुला लिया था. फिर क्या था बाजार रणभूमि में तब्दील हो गया. और ऐसी जंग छिड़ी कि जिसे मौका मिला वह बहती गंगा में हाथ धोता गया.

Advertisement

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मीम इंडस्ट्री की बहार आ गई. इस पर जमकर मीम्स बने. झगड़े के मुख्य किरदार हरेंद्र सिंह को लेकर तो जबरा मीम्स बने. लोगों ने उनके बाल की तुलना मशहूर साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन से कर डाली. और उनको ‘आइंस्टीन चा’ की उपाधि मिली. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: पंचायत का तीसरा सीज़न आते ही लोगों को याद आ गया बागपत का युद्ध

Advertisement