मध्यप्रदेश के इंदौर में एक IAS अधिकारी के फार्महाउस पर जुए का धंधा चल रहा था. पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल जुआ कांड का भंडाफोड़ किया है. सूचना मिली थी कि इंदौर में वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक (MD) के पद पर कार्यरत IAS वंदना वैद्य के मानपुर स्थित बंगले में गैंबलिंग की जा रही है. इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपये जब्त कर कई लोगों को हिरासत में लिया. तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है.
IAS के फार्महाउस पर जुए का धंधा, वीडियो सामने आया, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
IAS farmhouse Gambling: मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल जुआ कांड का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में अब तक 18 लोगों को हिरासत में ले लिया है और तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया. ये फार्महाउस एक IAS का बताया गया है.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे से जुड़े धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 10 और 11 मार्च के दरमियान मानपुर में कोठी रोड स्थित फार्महाउस पर छापा मारा था. बताया गया कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था. लेकिन अंदर से लोगों की आवाज आ रही थी. ऐसे में पुलिस पीछे के रास्ते से अंदर गई, जहां उन्होंने देखा कि बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग गैंबलिंग कर रहे थे.
पुलिस ने कथित तौर पर जुआ खेलने के आरोप में 18 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि छह अन्य लोग मौके से फरार हो गए. आरोपियों के पास से पुलिस ने 30 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और 13.68 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.
ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया,
“मानपुर में पुलिस की तरफ से छापेमारी की गई थी. उसमें बड़ी मात्रा में कैश और लोगों को हिरासत में लिया गया. पहले भी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि इस तरह की अवैध गतिविधि उनके क्षेत्र में पकड़ी गई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी टीआई लोकेंद्र सिंह हीहोर, बीट के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर और एक सहायक सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है.”
DSP ने बताया कि फरार 6 आरोपियों की तलाश चल रही है. इनमें से एक फार्म हाउस का केयरटेकर रंजीत चौधरी भी है. इस मामले पर MD वंदना वैद्य का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि वे कई सालों से फार्म हाउस नहीं गई हैं. उन्होंने बताया, “वो (फार्महाउस) जंगल में है और वहां कभी-कभी जाना होता है. केयरटेकर ने ही कुछ किया होगा. हमें बाद में जुआ खेलने के बारे में पता चला. अभी पुलिस जांच कर रही है.”
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि फार्महाउस में जुए का आयोजन करने वाला मुख्य आरोपी जगदीश राठौड़ उर्फ कुबड़ा है. वो भी फरार चल रहा है. पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ BNS और जुआ अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.
वीडियो: मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका-इजरायल को क्या संदेश दिया?













.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



