भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड का फाइनल मैच खेला गया. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था. वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की, जिसके बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया. स्टेडियम के बाहर तो लोग खुशी में नाच रहे थे. कई पत्रकार उनके रिएक्शन कैप्चर करने के लिए और उनसे बात करने के लिए स्टेडियम के बाहर खड़े थे. इंटरनेट पर इसके कई वीडियो भी दिखे, जिसमें लोग टीम इंडिया की जीत की खुशी से झूम रहे थे.
T20 वर्ल्डकप की रिपोर्टिंग कर रही महिला पत्रकार को 'छूकर' भागा! कैमरे में रिकॉर्ड हो गया
IND vs NZ Female Reporter Inappropriate Touching: 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड का फाइनल मैच खेला गया. ये मैच अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था. इस मैच से कई वीडियो वायरल हुए. एक वीडियो महिला पत्रकार ने भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर बदसूकी का आरोप लगाया है.
.webp?width=360)

इन सबके बीच एक महिला पत्रकार का भी वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि शूट करते वक्त एक व्यक्ति ने उन्हें कथित तौर पर गलत तरीके से टच किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर गार्गी रावत स्टेडियम के बाहर मैच के बारे में बता रही थीं कि प्लेयर्स कैसे खेले, मैच में क्या हुआ? तभी इंडियन टीम की जर्सी पहने एक व्यक्ति उनके पास से गुजरता है और वो उन्हें गुस्से में देखने लगती है. रावत का आरोप है कि उस शख्स ने उन्हें कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ था.
वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,
‘अगर तुमने मुझे गलत तरीके से हाथ लगाया तो मैं तुम्हारा चेहरा इंटरनेट पर डाल दूंगी. एक रिपोर्टर को अपना काम बिना गलत तरीके से छुए करने देना चाहिए.’
ये घटना स्टेडियम के मेन एग्जिट गेट के पास हुई, जब हजारों दर्शक बाहर निकल रहे थे.

पत्रकार की वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. निधि शर्मा नाम की यूजर ने लिखा,
“सोचिए कैमरे पर किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करना. पूरी बेशर्मी है. उसे ढूंढ कर जेल भेजना चाहिए.”

कैप्टन जैक स्पैरो नाम के एक यूजर ने लिखा,
“आपके पास सबूत है. पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज कराइए. सोशल मीडिया पर किसी को टैग करना एक सॉल्यूशन नहीं. जैसे ही आप इसे ऑनलाइन पोस्ट करते हैं, उस व्यक्ति को क्रिमिनल घोषित कर देती हैं. इसके बाद उसे सारी जिंदगी इसी लेबल के साथ जीना पड़ सकता है.”

इसके अलावा कई लोगों ने कथित आरोपी के चेहरे के स्क्रीनशॉट लगाए. ताकि अन्य यूजर्स शख्स का चेहरा देख पाएं.
इस बात की जानकारी नहीं है कि गार्गी रावत ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है या नहीं. पुलिस की ओर से भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है.
हालांकि, ये पहली घटना नहीं है, जब किसी गेम को सेलिब्रेट करते हुए महिला रिपोर्टर के साथ छेड़छाड़ हुई हो. इससे पहले 2018 में एक कोलंबियन रिपोर्टर के साथ मास्को में छेड़छाड़ हुई थी, जब वो फीफा वर्ल्ड कप कवर करने आई थी. एक व्यक्ति ने उन्हें ऑन कैमरा किस किया और उनके ब्रेस्ट को टच किया. एक ब्राजीलियन महिला पत्रकार को भी फुटबॉल मैच के दौरान किस किया गया था.
वीडियो: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गौतम गंभीर ने आगे का प्लान बता दिया

















.webp?width=120)
.webp?width=120)



