The Lallantop

उंगलियां काटीं, कटा सिर रखा फ्रिज में, शादी के 6 महीने बाद पति ने पत्नी को मार डाला

Guwahati husband killed wife: असम के गुवाहाटी के बसिष्ठपुर इलाके में 25 साल की एक महिला का शव मिला है. महिला की हत्या का आरोप उसके पति रामानुजन गोस्वामी पर लगा है.

Advertisement
post-main-image
रिया और रामानुजन की शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • असम के गुवाहाटी में पति रामानुजन गोस्वामी ने शादी के 6 महीने बाद पत्नी रिया तालुकदार की हत्या कर दी जिसका शव घर में फ्रिज में रखा मिला है।
  • पड़ोसियों ने घर से अजीब बदबू आने की शिकायत पुलिस को की जिसके बाद 6 सितंबर को पुलिस ने जांच के दौरान रिया का शव पाया।
  • आरोपी पति ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर जुर्म कबूल किया है और मामले की जांच जारी है।

असम के गुवाहाटी में शादी के 6 महीने बाद पति ने 25 साल की पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना सिर्फ इतनी भर नहीं है. आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने महिला का सिर काटकर फ्रिज में रख दिया. उसकी उंगलियां भी काट डालीं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. मौके से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हो गया है. मृतक महिला की पहचान नूनमती की रहने वाली रिया तालुकदार के तौर पर हुई है. रिया के माता-पिता नहीं है और परिवार में सिर्फ एक भाई है. वह गुवाहाटी के फैंसी बाजार के AC मार्केट इलाके में एक बुटीक में काम करती थी. 6 महीने पहले उनकी शादी रामानुजन गोस्वामी से हुई थी. तब से वह गुवाहाटी के बसिष्ठपुर इलाके में साथ रह रहे थे.

Advertisement

पड़ोसियों ने दी जानकारी

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मर्डर का खुलासा घर से लगातार आ रही बदबू के बाद हुआ. पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत की कि एक फ्लैट से काफी ज्यादा स्मेल आ रही है. इसके बाद पुलिस की टीम रविवार, 6 सितंबर को मौके पर पहुंची. पुलिस ने फ्लैट के अंदर जाकर जांच शुरू की तो उन्हें रिया का शव मिला. फ्रिज के अंदर उनका कटा हुआ सिर रखा गया था. आरोपी ने उसे काली पॉलीथीन बैग में पैक कर फ्रिज में रखा था. रिया की उंगलियां भी काट दी गई थीं. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है.

Advertisement

आरोपी ने खुद किया सरेंडर

ANI से बात करते हुए गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के ADCP (ईस्ट) अनुराग शर्मा ने बताया कि रिया का पति रामानुजन गोस्वामी इस मामले में मुख्य आरोपी है. आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. उसने अपनी पत्नी को मारने की जुर्म भी कबूल किया है. हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 4 मंजिल से ऊंची सभी अवैध बिल्डिंग सील होंगी, दोषी अफसरों की जाएगी नौकरी

Advertisement

जांच टीमों ने मौके से एक हथियार भी जब्त किया है. शक है कि इसी का इस्तेमाल हत्या में किया गया था. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह वारदात शव मिलने से करीब 48 घंटे पहले हुई थी. आगे मामले की जांच चल रही है.

वीडियो: ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या कह दिया?

Advertisement