The Lallantop

Meta इंडिया हेड के खिलाफ केस दर्ज, PM Modi के AI जनरेटेड वीडियो से जुड़ा मामला

Meta India के हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ हैदराबाद में FIR दर्ज हुई है. यह मामला PM Modi को निशाना बनाने वाले AI-जनरेटेड वीडियो के सर्कुलेशन से जुड़ा है. एक दूसरे मामले में, PM मोदी को गाली देने के आरोप में एक युवती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Advertisement
post-main-image
मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास (दाएं) के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले AI-जनरेटेड वीडियो के सोशल मीडिया पर सर्कुलेशन से जुड़े मामले में FIR दर्ज की है।
  • यह कार्रवाई AI द्वारा बनाए गए मॉर्फ्ड वीडियो के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान वायरल होने और भारतीय न्याय संहिता व इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के नियमों के उल्लंघन की जांच के चलते की गई है।
  • पुलिस जांच के दौरान डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मेटा के सेफगार्ड की प्रभावशीलता और आरोपितों की भूमिका की छानबीन शामिल होगी।

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR दर्ज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले AI-जनरेटेड वीडियो के सर्कुलेशन से जुड़े मामले में यह एक्शन हुआ है. ये वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के समय से ही वायरल हो रहे हैं. पुलिस का तर्क है कि इस तरह के कंटेंट से लोगों के गुमराह होने की आशंका रहती है.

Advertisement
क्या है मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला मेटा के प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर AI से बने मॉर्फ्ड वीडियो के सर्कुलेशन से जुड़ा है. अधिकारी भारतीय न्याय संहिता (BNS) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहे हैं.

साइबर क्राइम पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि AI से बने वीडियो कहां क्रिएट किए गए. इसके अलावा, साइबर क्राइम विभाग इसकी भी जांच करेगा कि इन एआई जनरेटेड वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैसे फैलाया गया. इन वीडियो के सर्कुलेशन को रोकने के लिए मेटा के मौजूदा सेफगार्ड कितने कारगर रहे, इसकी भी जांच होगी. जांच में एआई से मॉर्फ्ड कंटेंट बनाने, अपलोड करने या शेयर करने के आरोपियों की भी जांच की जाएगी.

Advertisement

हाल ही में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा के रिप्रेजेंटेटिव को बुलाया था. पुलिस ने उनसे AI से जुड़े स्कैम, नकली विज्ञापनों और दूसरे मैनिपुलेटेड कंटेंट का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए कंपनी के तरीकों के बारे में जानकारी मांगी थी. इसके कुछ दिन बाद ही यह FIR दर्ज की गई. 

पुलिस ने कहा कि जांच अभी शुरुआती स्टेज में है और अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है. उन्होंने कहा कि आगे का एक्शन जांच के दौरान इकट्ठा किए गए डिजिटल सबूतों के आधार पर लिया जाएगा.

युवती पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश में नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई. आरोप है कि पिछले हफ्ते दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. यह FIR 29 जुलाई को गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह ने गौतम बुद्ध नगर के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: E20 एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी को राहत, कोर्ट ने दी मेटा-एक्स पर केस करने की मंजूरी

शिकायत के मुताबिक, रुचिका सिंह ने कथित तौर पर 23 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक और आपत्तिजनक’ भाषा का इस्तेमाल किया था. अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 

वीडियो: PM Modi का Gen-Z वीडियो भारत में क्यों हुआ बंद? Meta को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

Advertisement