The Lallantop

फरीदाबाद के तेल गोदाम में भीषण आग, 3 पुलिसकर्मी समेत 35 लोग झुलसे

Faridabad Fire: घायलों को सिविल अस्पताल और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग इतनी भीषण थी कि करीब 2 दर्जन दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
लगभग 2 दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में पहुंचीं. (ITG)
author-image
सचिन गौर

हरियाणा के फरीदाबाद में 16 फरवरी को एक तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आकर 3 पुलिसकर्मी समेत 35 लोग झुलस गए हैं. मौके पर खड़ी करीब दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियां, मोटरसाइकिल, JCB मशीन भी आग की गिरफ्त में आ गईं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला फरीदाबाद के मुजेसर थाना इलाके के सेक्टर 24 का है. इंडिया टुडे से जुड़े सचिन गौर की रिपोर्ट के मुताबिक, कालकाजी लुब्रिकेंट नाम की कंपनी के गोदाम में यह आग लगी. हादसे में घायल लोगों को सिविल अस्पताल और एस्कॉर्ट फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. 

मौके पर रखे तेल के ड्रमों में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ. फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी गई. आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की लगभग 2 दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगीं, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. इस दौरान पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद रही.

Advertisement

सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट, बड़खल (SDM बड़खल) त्रिलोक चंद का कहना है कि हादसे में 34 लोग झुलसे हैं. इनमें से 12 को सिविल अस्पताल और 22 को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा,

"लगभग 30 के आसपास केमिकल ड्रम रखे थे. इनमें ब्लास्ट हुआ, जिसकी वजह से आगजनी हुई, जिससे राहगीर और आस-पास के लोग घायल हुए… दमकल विभाग के 2 लोग और 3 पुलिसवाले भी चपेट में आए हैं."

खुले में केमिकल रखने के आरोप पर भी SDM ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि खुले में केमिकल रखना गैरकानूनी है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कंपनी के मालिक और स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पता लगा रही है कि क्या इस गोदाम में फायर सेफ्टी और इंडस्ट्रियल सेफ्टी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

Advertisement

वीडियो: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दिल्ली प्रदूषण पर क्या कह दिया?

Advertisement