सोमवार, 9 फरवरी को दिल्ली के बवाना इलाके में दिनदहाड़े एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय वैभव गांधी के रूप में हुई है. वह अपनी फैक्ट्री से निकलकर घर जा रहे थे कि रास्ते में तीन बाइक सवारों ने उनका रास्ता रोका और उनका बैग छीनने की कोशिश की. इसी झड़प के दौरान आरोपियों ने वैभव पर गोली चला दी. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने हत्या की जिम्मेदारी ली.
दिल्ली बवाना में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
दिल्ली के बवाना इलाके में दिनदहाड़े व्यापारी वैभव गांधी की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस जांच जारी. वैभव हत्या, बवाना क्राइम, दिल्ली अपराध न्यूज, दिल्ली शॉटिंग अपडेट.


आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, वैभव के पास पैसों से भरा बैग था, जिसे आरोपी छीनने की कोशिश कर रहे थे. बैग देने से इंकार करने पर वैभव ने उनका पीछा किया. पीछे आते देख बाइक सवारों ने उन पर गोली चला दी. स्थानीय लोग वैभव को पास के महर्षि अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पोस्ट में क्या लिखा था10 फरवरी को इस घटना से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हुआ. अमेरिका में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने इसमें हत्या की जिम्मेदारी ली. दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. पोस्ट में धमकाते हुए रणदीप ने लिखा,
सेक्टर 4 बवाना में जो हत्या हुई है वो मैंने (रणदीप मलिक) और मेरे साथी अनिल पंडित की कार्रवाई है. जहां हमने कॉल किया था वहां वो एंट्री कर रहा था. इसलिए हमने उसे ज़िंदगी से एग्जिट कर दिया. सभी कान खोल कर सुन लो कोई ही हमारे काम के बीच में आया तो उसे बिना कॉल किए ही मरवा देंगे.

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगाली. पुलिस ने बताया,
दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर बवाना थाने में महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से खबर आई. बताया गया कि वैभव गांधी नाम के शख्स को गोली लगी है और अस्पताल आने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी. हमने तुरंत कार्रवाई की. बवाना के फैक्ट्री की पहचान कर ली है जहां ये घटना घटी.
रिपोर्ट के अनुसार, वैभव के घरवालों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वीडियो: दिल्ली के जनकपुरी में हुई घटना में भी नोएडा वाली चूक?











.webp?width=275)


.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)




