The Lallantop

मंदिर में चूहे की दवा रखी थी, बेटी ने भभूत समझकर खा ली, परीक्षा से एक दिन पहले मौत

Girl eats rat poison assuming Bhabhut: भोपाल के ईटखड़ी इलाके में एक लड़की ने चूहा मारने की दवा को भभूत समझकर खा लिया. जिसके चलते कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई. बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
चूहा मारने की दवा को छात्रा ने 'भभूत' समझकर खाया. (फोटो-आज तक)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की की कथित तौर पर चूहे की दवाई खाने की वजह से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घर के मंदिर में चूहा मारने की दवाई रखी थी, जिसे लड़की ने ‘भभूत’ समझकर खा लिया. कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी. उसकी तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए. 9 फरवरी को इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक का नाम वैष्णवी सेन (उम्र 17) है. वो एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं की छात्रा थी. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना ईटखड़ी इलाके के लांबाखेड़ा इलाके में हुई. वैष्णवी के घर में चूहों की समस्या बढ़ गई थी. वे पूरे घर में फैल गए थे. इस वजह से 26 जनवरी को वैष्णवी की मां ने पूजा के बाद घर के मंदिर में रेट पॉइजन रख दिया था.

कोहेफिजा पुलिस ने बताया, “कुछ समय बाद वैष्णवी ने मंदिर में आकर पूजा की. उसे वहां सामने कुछ पाउडर जैसी चीज दिखी. उसे लगा कि ये भभूत है, जिसे उसने माथे पर लगाया और प्रसाद समझकर खा लिया. फिर वो पढ़ने कोचिंग चली गई. वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी. उसे उल्टियां होने लगी. पूछने पर उसने बताया कि उसने मंदिर में रखी भभूत खाई थी. जिस पर उसकी मां ने कहा कि वो भभूत नहीं, बल्कि चूहे मारने की दवाई थी.”

Advertisement

परिवार ने वैष्णवी को भानपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया था. शुरुआती इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी. लेकिन तीन दिन पहले छात्रा की तबीयत फिर बिगड़ने लगी. इसके चलते उसे हमीदिया अस्पताल में एडमिट कराया गया. यहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई. 

पोस्टमार्टम के बाद वैष्णवी का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. छात्रा की 10 फरवरी यानी कल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली थी.

वीडियो: ऋतिक रोशन की 'कृष 4' नहीं बनेगी, बजट है वजह?

Advertisement

Advertisement