The Lallantop

दिल्ली चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, कपिल मिश्रा सहित इन नेताओं को मिला टिकट

BJP candidate list for Delhi polls: भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. दिल्ली की करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को टिकट दिया है. वहीं मोतीनगर सीट से हरीश खुराना को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है (Delhi BJP Second List). दिल्ली की करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को टिकट दिया गया है. वहीं मोती नगर सीट से हरीश खुराना को चुनाव मैदान में उतारा गया है. हरीश खुराना पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के बेटे हैं. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है. हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) से बीजेपी में शामिल होने वाली प्रियंका गौतम को कोंडली से मौका दिया गया है. प्रियंका गौतम 25 दिसंबर को AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शुक्रवार, 10 जनवरी को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे थे.

Advertisement

भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. लिस्ट में 29 नाम थे. इनमें 7 नेता AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया था. पार्टी ने 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया, जबकि 16 के टिकट बदले थे.

गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल बाजपेई की जगह भाजपा में आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया. नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को यहां से उम्मीदवार बनाया है. संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं.

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा के लिए वोटिंग होगी. इसके तीन दिन बाद 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी. दिल्ली चुनाव के साथ-साथ 5 फरवरी को ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होगी. 

Advertisement

वीडियो: दिल्ली चुनाव: AAP और भाजपा में पोस्टर वॉर, चुनावी हिंदू और चुनावी मुस्लिम कहा

Advertisement