टीम इंडिया के धुआंधार बैटर Virat Kohli की कमाई सिर्फ क्रिकेट और स्पॉन्सरशिप तक ही सीमित नहीं है. उनकी अपनी एक रेस्टोरेंट चेन भी है. चेन का नाम है One8 Commune. उनके एक रेस्टोरेंट से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. एक लड़की ने विराट कोहली के रेस्टोरेंट के एक खास आइटम की फोटो शेयर करते हुए उसकी कीमत बताई, जिसके बाद इस पर बहस छिड़ गई.
विराट कोहली के रेस्टोरेंट में छात्रा ने एक भुट्टा ऑर्डर किया, कीमत देख हवाइयां उड़ गईं
विराट कोहली के हैदराबाद स्थित इस रेस्टोरेंट को लेकर स्नेहा नाम की एक छात्रा ने दावा किया कि उन्होंने कॉर्न स्टार्टर के लिए 525 रुपये चुकाए. उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की है. इसमें एक कटा हुआ भुट्टा रखा है.


जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली के हैदराबाद स्थित इस रेस्टोरेंट को लेकर स्नेहा नाम की एक छात्रा ने दावा किया कि उन्होंने कॉर्न स्टार्टर के लिए 525 रुपये चुकाए. उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की है. इसमें एक कटा हुआ भुट्टा रखा है. उस पर धनिया और नींबू से गार्निशिंग की गई है. इस फोटो के साथ छात्रा ने लिखा, “मैंने One8 Commune में इसके लिए आज 525 रुपये की पेमेंट की. साथ में रोती हुई इमोजी भी लगाई है.”
इस बीच एक बार खाने की महंगी और सस्ती चीज़ों को लेकर बहस छिड़ गई है. लोकल बाज़ार में इसी भुट्टे की कीमत 25 से 50 रुपये है. लेकिन स्नेहा को इसके लिए 10 से 12 गुना ज्यादा पैसे चुकाने पड़े. ज़ाहिर है कि अब बहस छिड़ी है तो लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी लाज़मी है. लोग अलग-अलग तरह के सुझाव उन्हें दे रहे हैं. एक यूज़र ने कहा कि आपको इसी जानकारी पहले से ही थी, इसलिए आपको रोना नहीं चाहिए. एक अन्य यूज़र ने तो बिल का पूरा ब्रेकअप ही समझा दिया. ब्रेकअप में कुर्सी के पैसे, एसी के पैसे, टैक्स आदि जैसी थीं.
गोकुलनाथ नाम के एक यूजर ने तंज भरे रिएक्शन के साथ विराट कोहली की एक तस्वीर डाली जिसमें वो स्टेडियम के बीच अपनी खाली जेबें बाहर निकाल कर दिखा रहे हैं. गोकुलनाथ ने लिखा है, “One8 कम्यून से बाहर आने के बाद जेब होगी खाली.”
इस तरह यह कोई पहला मामला नहीं है. साल 2019 में बॉलीवुड ऐक्टर राहुल बोस ने ऐसी ही पोस्ट की थी. वह एक 5 स्टार होटल में गए थे. वहां उन्होंने दो केले ऑर्डर किए. इसके लिए उन्हें 442 रुपये देने पड़े थे. इसमें 67 रुपये तो टैक्स के ही थे. बोस ने बिल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
वीडियो: मार्क जकरबर्ग ने लोकसभा चुनाव पर ऐसा दावा किया कि अश्विनी वैष्णव नाराज हो गए













.webp?width=275)




.webp?width=120)
