The Lallantop

दिल्ली के एक और मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, नया नाम है...

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्टेशन का नाम बदलने की घोषणा की. कुछ दिन पहले मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदलकर श्रीराम मयूर विहार कर दिया गया था.

Advertisement
post-main-image
उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ भवन' करने का ऐलान हुआ. (फोटो- इंडिया टुडे)

दिल्ली के एक और मेट्रो स्टेशन का नाम बदल गया है. उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम ‘सेवा तीर्थ भवन’ कर दिया गया है. पीएम मोदी ने 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री कार्यालय का उद्घाटन किया. इसका नाम 'सेवा तीर्थ: नागरिकदेवो भव' रखा गया है. उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उद्योग भवन स्टेशन का नाम सेवा तीर्थ करने की घोषणा की. इससे कुछ दिन पहले मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदलकर श्रीराम मयूर विहार कर दिया गया था.

Advertisement

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सेवा तीर्थ के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दो और नए कर्तव्य भवनों का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया.

PMO
प्रधानमंत्री का नया कार्यालय.

देश की आजादी के बाद से पहली बार प्रधानमंत्री का कार्यालय बदला गया है. इससे पहले PMO से संबंधित सारे काम संसद के साउथ ब्लॉक से हुआ करते थे. अब प्रधानमंत्री का नया कार्यालय 'सेवा तीर्थ' के नाम से जाना जाएगा. बता दें कि ये सारे नये निर्माण 'केंद्रीय विस्टा प्रोजेक्ट' के अंतर्गत किए जा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से ही राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PMO नहीं अब ‘सेवा तीर्थ’ कहिए जनाब! प्रधानमंत्री मोदी के नए ऑफिस में क्या-क्या होगा?

प्रधानमंत्री के नए कार्यालय के बारे में बताएं, तो ये तीन हिस्सों में बंटा हुआ है. पहला है सेवा तीर्थ-1, जो प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) है. ये वही जगह है, जहां से देश के प्रधानमंत्री काम करेंगे. यानी, अब से PMO के सारे काम यहीं से किए जाएंगे. दूसरा है सेवा तीर्थ-2, जो नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट होगा. इस ऑफिस में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और देश की सुरक्षा से संबंधित बड़े आला अधिकारी काम करेंगे. तीसरे कार्यालय से देश की कैबिनेट से संबंधित सारे काम किए जाएंगे.

वीडियो: सहारनपुर में कैदी ने जज के सामने यूपी पुलिस के 'हाफ एनकाउंटर' पर क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement